Advertisement
trendingNow1500971

यो यो ने फिर जीता फैंस का दिल, इस गाने को मिला 'सॉन्ग ऑफ द ईयर अवार्ड'

उनके कमबैक वीडियो 'मखना' को यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया है...

यो यो करने जा रहे हैं वर्ल्ड म्यूजिकल टूर, फोटो साभार: INSTAGRAM@yyhsofficial
यो यो करने जा रहे हैं वर्ल्ड म्यूजिकल टूर, फोटो साभार: INSTAGRAM@yyhsofficial

नई दिल्ली: बॉलीवुड में रैप के बादशाह कहलाने वाले यो यो हनी सिंह ने भले ही लंबे अरसे तक अपने फैंस से दूरी बनाए रखी हो लेकिन उनका जलवा और लोगों के दिलों में उनके लिए प्यार आज भी बेहद है. उनके कमबैक के बाद से ही लगातार उनके हर सिंगल सॉन्ग और बॉलीवुड सॉन्ग को बेशुमार प्यार मिल रहा है. अब यो यो के बीते साल आए एक गाने को सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है. 

संगीतकार-गायक यो यो हनी सिंह ने यहां एक संगीत पुरस्कार समारोह में अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर अवार्ड' का पुरस्कार हासिल किया. एक बयान में इस बात की जानकारी दी गई. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

बयान के मुताबिक, 'दिल चोरी' के साथ 2018 में वापसी करने वाले यो यो हनी सिंह 'छोटे छोटे पेग' , 'दल चोरी', 'उर्वशी' जैसे चार्टबस्टर गानों के साथ प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके हैं और उनके कमबैक वीडियो 'मखना' को यूट्यूब पर लाखों बार देखा गया है.

fallback

यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनकी मां और उनकी सास अपने हाथों में हनी सिंह के 'दिल चोरी' के लिए जीते गए 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार थामे हुए नजर आ रही हैं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिल चोरी को मिला 'सॉन्ग ऑफ द ईयर अवार्ड', मेरी मां और सासू मां बहुत खुश हैं.

बता दें कि हाल ही में हनी सिंह ने अपने वर्ल्ड टूर को लेेकर भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी. इसके साथ हनी सिंह ने अपनी टीम के साथ रिहर्सल का कुछ वीडियो पोस्ट किए थे, ये सभी वीडियोज जमकर वायरल  हुए थे. इन सभी वीडियोज में यो यो जमकर मस्ती के मूड में अपने ही पुराने गानोें को गाते नजर आए थे. 

इनपुट आईएएनएस से भी 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news