अनिल कपूर के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, फैमिली में शामिल हुआ नया मेंबर!
Advertisement
trendingNow1487617

अनिल कपूर के घर फिर से बजने वाली है शहनाई, फैमिली में शामिल हुआ नया मेंबर!

मीडिया रिपोट्र्स की खबरों को अगर सच मानें तो इस साल रिया भी अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. 

(फोटो साभार- @rheakapoor)

नई दिल्ली : बॉलीवुड की फेमस कपूर फैमिली में नया साल खुशखबरी लेकर आया है. आ रही खबरों के मुताबिक अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर इस साल अपने बॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे ले सकती हैं. कुछ दिन पहले रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें उनके भाई-बहन, मां-पापा और जीजा आनंद आहूजा के अलावा उनके बॉयफ्रेंड करण बूलानी भी नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल कपूर फैमिली में शहनाई बज सकती हैं. 

कपूर फैमिली में साल 2018 में बड़ी बेटी सोनम कपूर की शादी की बड़ी धूम रही थी. मीडिया रिपोट्र्स की खबरों को अगर सच मानें तो इस साल रिया भी अपने बॉयफ्रेंड करण के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Sunday! 

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on

फिल्म प्रोड्यूसर रिया कपूर के ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी सोन की शादी में भी नजर आए थे. इसके अलावा रिया के कजिन ब्रदर मोहित मारवाह की शादी में भी करण बूलानी शामिल हुए थे. बता दें कि रिया अक्सर बॉयफ्रेंड के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

10 years later. Still lurking. Happy new year everyone.

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor) on

रिया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म वेक अप सिड से की थी और बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म आयशा थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. रिया द्वारा प्रोड्यूस की गई दूसरी फिल्म खूबसूरत थी. इस फिल्म में सोनम खान के अपोजिट पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान ने लीड रोल निभाया था. रिया कपूर और सोनम कपूर साथ मिलकर रेसन नाम का फैशन ब्रैंड चलाते हैं. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Trending news