Advertisement
trendingNow1428145

कार्तिक आर्यन को कृति सेनन के तौर पर पहली बार मिली नई हीरोइन, अब शुरू होगी 'लुकाछिपी'

फिल्म में कार्तिक आर्यन मथुरा के एक टीवी संवाददाता की भूमिका निभाने वाले हैं जबकि कृति ने मथुरा की लड़की का किरदार निभाएंगी, जो दिल्ली से पढ़ाई कर अपने शहर लौट आती है

कार्तिक आर्यन को कृति सेनन के तौर पर पहली बार मिली नई हीरोइन, अब शुरू होगी 'लुकाछिपी'

नई दिल्‍ली: एक्‍ट्रेस कृति सेनन इन दिनों काफी बिजी हैं. लंदन में अपनी फिल्‍म 'हाउसफुल 4' की शूटिंग कर अब कृति अपनी दूसरी फिल्‍म की तरफ बढ़ गई हैं. कृति ने अब कार्तिक आर्यन के साथ अपनी अगली फिल्‍म 'लुकाछिपी' की शूटिंग शुरू कर दी है. कृति सेनन ने गुरुवार को ट्विटर पर कार्तिक के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "एक नई शुरुआत के लिए, 'लुका छिपी', पहला दिन.' कार्तिक ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "और 'लुका छिपी' शुरू होती है. पहला दिन."

अभी तक सिर्फ निर्देशक लव रंजन की फिल्‍मों में नजर आने वाले एक्‍टर कार्तिक पहली बार किसी नई हीरोइन के साथ नजर आएंगे. अभी तक चार फिल्‍मों (प्‍यार का पंचनामा, प्‍यार का पंचनामा 2, आकाशवाणी और सोनू के टीटू की स्‍वीटी) में नजर आ चुके कार्तिक आर्यन की हर फिल्‍म में एक्‍ट्रेस नुसरत भरूचा ही हीरोइन रही हैं.  

फिल्म में कार्तिक आर्यन मथुरा के एक टीवी संवाददाता की भूमिका निभाने वाले हैं जबकि कृति ने मथुरा की लड़की का किरदार निभाएंगी, जो दिल्ली से पढ़ाई कर अपने शहर लौट आती है. फिल्म का निर्माण 'मडोक फिल्म्स' के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन 'हिंदी मीडियम' के फोटोग्राफी निर्देशक लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं. उन्होंने मराठी फिल्मों 'तपाल' और 'लालबाउचा राजा' को भी निर्देशित किया है लेकिन बॉलीवुड में निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्‍म होगी.

(इनपुट आईएएनएस से)

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news