Advertisement
trendingNow1488417

#MeToo : राजकुमार हिरानी पर लगा यौन शोषण का आरोप, फिल्ममेकर ने किया उत्पीड़न का खंडन

बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक राजकुमार हिरानी का नाम विवादों में फंसता दिख रहा है.

(फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली : बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्ममेकर्स में से एक राजकुमार हिरानी का नाम विवादों में फंसता दिख रहा है. उनके साथ फिल्म संजू में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करने वाली एक फीमेल एंप्लॉय ने उनके ऊपर उत्पीड़न का आरोप लगाया है. सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्टिम का कहना है कि डायरेक्टर ने उनका छह महीने तक यौन शोषण किया. महिला ने इसकी शिकायत करते हुए फिल्म के को-प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा को एक मेल भी किया है. वहीं फिल्म मेकर के वकील ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. 

सामने आई खबरों की मानें तो आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि मेल में उसने लिखा है कि राजकुमार ने 9 अप्रैल 2018 को भद्दी टिप्पणी की. इसके बाद उन्होंने अपने घर व दफ्तर में जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की. उस वक्त उनके पास चुप रहने के सिवा कोई विकल्प नहीं था. वह जब तक खामोश रह सकती थीं, तब तक खामोश रहीं. क्योंकि वह अपनी नौकरी नहीं खोना चाहती थीं.

फिल्मों को लेकर बोले राजकुमार हिरानी, कहा- कहानियां छोटे शहरों में ही बसती हैं

Add Zee News as a Preferred Source

हमारी सहयोगी साइड बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब हिरानी से इस बारे में सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब की जगह महिला के साथ हुए चैट के स्क्रीनशॉट और प्रिंटआउट शेयर किए. उनके वकील ने कहा कि यह बातचीत बताती है कि मेरे क्लाइंट पर लगे आरोप जिनके आधार पर आपके जेहन में सवाल आ रहे हैं, ये आरोप झूठे और निराधार हैं. हालांकि विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें मेल मिला है.

वहीं विधु विनोद चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से राजकुमार हिरानी को अलग किए जाने की भी खबर है. फिल्म के पहले रिलीज हुए पोस्टर्स में राज कुमार हिरानी का नाम था लेकिन अब नए पोस्टर्स में नाम गायब है. फिलहाल राजकुमार हिरानी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news