Advertisement
trendingNow1568379

VIDEO: सुहाना खान का NYU में पहला दिन, मां गौरी खान खुद को कहा- 'प्राउड मदर'

उन्होंने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है. लेकिन अपनी हर अदा से सुर्खियां बटोरने वाली सुहाना एक बार फिर देश को बाय बाय कह चुकी हैं. क्योंकि अब आगे की पढ़ाई के लिए उनका एडमीशन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हो चुका है...

VIDEO: सुहाना खान का NYU में पहला दिन, मां गौरी खान खुद को कहा- 'प्राउड मदर'

नई दिल्ली: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान बीते कुछ महीने से इंडिया में अपने घर पर ही थीं. क्योंकि उन्होंने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है. लेकिन अपनी हर अदा से सुर्खियां बटोरने वाली सुहाना एक बार फिर देश को बाय बाय कह चुकी हैं. क्योंकि अब आगे की पढ़ाई के लिए उनका एडमीशन न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हो चुका है. उनके कॉलेज के पहले दिन का एक वीडियो सामने आया है. जो अब जमकर वायरल हो रहा है.

अब जाहिर सी बात है कि दुनिया की टॉप एजुकेशन इंस्टिट्यूट में गिनी जाने वाली NYU में एडमीशन पाने वाले बच्चे के पेरेंट्स को उनपर गुमान तो होगा ही. तो सुहाना ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और इस खुश खबरी को सोशल मीडिया पर साझा करने से प्राउड मॉम गौरी खुद को नहीं रोक सकीं. देखिए यह वीडियो...

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 

Suhana struts away into Her First day at NYU A glimpse of a collage freshman dayNYU @suhanakhan2

Add Zee News as a Preferred Source

A post shared by SUHANA KHAN (@suhanakhan__22) on

गौरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सुहाना को यूनिवर्सिटी के फिल्म स्कूल की सीढ़ियों पर चढ़ते देखा जा सकता है. इस वीडियो में सुहाना व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम के साथ कॉलेज का बैग लिए नजर आ रही हैं.

इस वीडियो के कैप्शन में गौरी ने लिखा, "कॉलेज फ्रेशमैन डे की एक झलकी. हैशटैग एनवाययू." हालांकि गौरी ने बाद में इसे डिलीट भी कर दिया है. लेकिन शाहरुख और सुहाना के फैंस पेज पर यह वीडियो धूम मचा रहा है. 

बता दें कि सुहाना ने हाल ही में लंदन के आर्डिगली कॉलेज से अपने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और अब वह अंग्रेजी शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' से एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं. इस फिल्म के निर्देशक सुहाना के सहपाठी थियो जिमेनो हैं. (इनपुट आईएएनएस से भी)

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news