Advertisement
trendingNow1530596

इस वजह से कृति सेनन के दिल में टाइगर श्रॉफ के लिए है एक सॉफ्ट कॉर्नर

कृति ने ट्वीट किया, "मैंने उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून को देखा है और मुझे पता था कि वह दर्शकों के होश उड़ा देंगे. तुम्हारे लिए मेरे दिल में हमेशा ही सुपर सॉफ्ट कॉर्नर रहेगा टाइगी! तुम्हें अच्छा काम करते देख मुझे खुशी होती है."

कृति अभी 'पानीपत' के शूटिंग में व्यस्त हैं.
कृति अभी 'पानीपत' के शूटिंग में व्यस्त हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने शुक्रवार को बॉलीवुड में अपने पांच साल पूरे किए और इस मौके पर कृति ने कहा कि उनके पहले सह-कलाकार के लिए उनके दिल में हमेशा एक सॉफ्ट कॉर्नर रहेगा. कृति ने साल 2014 में रोमांटिक थ्रीलर फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें कृति के साथ टाइगर श्रॉफ भी थे. यह टाइगर की भी डेब्यू फिल्म थी.

टाइगर को किया ट्वीट
कृति ने ट्वीट किया, "मैंने उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और जुनून को देखा है और मुझे पता था कि वह दर्शकों के होश उड़ा देंगे. तुम्हारे लिए मेरे दिल में हमेशा ही सुपर सॉफ्ट कॉर्नर रहेगा टाइगी! तुम्हें अच्छा काम करते देख मुझे खुशी होती है." इस 28 वर्षीय अभिनेत्री ने टाइगर को बॉलीवुड में पांच साल पूरे करने पर उन्हें पांचवी सालगिरह की बधाई देते हुए कहा, "अब 'हीरोपंती 2' की बारी है."

यह फिल्म रेणु नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने प्रेमी के साथ भाग जाती है. लड़की के पिता चौधरी, बबलू और उसके दो दोस्तों का अपहरण कर लेता है क्योंकि उन्हें यह पता होता है कि रेणु कहां है. इधर बबलू को चौधरी की छोटी बेटी डिंपी से प्यार हो जाता है. कृति अभी 'पानीपत' के शूटिंग में व्यस्त हैं और टाइगर आने वाले समय में अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news