)
नई दिल्ली : बॉलीवुड में सीक्वल सीरीज का दौर काफी पहले ही शुरू हो गया था. इसी कड़ी में कॉमेडी फिल्म 'धमाल' की नई फिल्म 'टोटल धमाल' लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है. फिल्म के ट्रेलर को आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म में अजय देवगन के अलावा अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित भी नजर आएंगे. फिल्म के ट्रेलर से पहले इसके दो नए पोस्टर रिलीज किए गए.
अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स को लॉन्च किया है.
The Wildest Adventure has begun!
Watch the #TotalDhamaalTrailer https://t.co/ApmEU7wZeV— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 21, 2019
हॉलीवुड के मंकी की एंट्री
अजय देवगन की इस फिल्म में हॉलीवुड एक ऐसे शख्स की एंट्री हुई है जो फिल्म का अहम हिस्सा है. हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी फीमेल बंदर क्रिस्टल इस बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बन चुकी है. फिल्म के फर्स्ट लुक में अजय देवगन के कंधे में बैठी क्रिस्टल लोगों को हंसाने के लिए तैयार है.
Say Hi to Hollywood's head turner Crystal, debuting soon in Bollywood in #TotalDhamaal. Trailer out soon! pic.twitter.com/CxEvkS0EuH
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 14, 2019
फिल्म में दिखेगी अनिल-माधुरी की जोड़ी
कॉमेडी फिल्म्स मस्ती और ग्रैंड मस्ती जैसी हिट फिल्में देने वाले इंद्र कुमार ने डायरेक्ट है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी शामिल हैं. फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. बता दें कि इस फिल्म में लंबे समय के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आयेंगे.