VIDEO: फैंस के लिए कार से उतरे अर्जुन कपूर, इस अंदाज में ली सेल्फी!
Advertisement

VIDEO: फैंस के लिए कार से उतरे अर्जुन कपूर, इस अंदाज में ली सेल्फी!

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का अपने फैंस से अजीब रिश्ता है. वह जब भी फैंस मिलते हैं उनके साथ उनकी मांग को पूरा करते हैं...

VIDEO: फैंस के लिए कार से उतरे अर्जुन कपूर, इस अंदाज में ली सेल्फी!

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स में अपने फैंस को इज्जत देने वालों में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का नाम सबसे आगे लिया जाता है. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का अपने फैंस से अजीब रिश्ता है. वह जब भी फैंस मिलते हैं उनके साथ उनकी मांग को पूरा करते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब फिर से सामने आया है. 

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को अपने फैंस से किस कदर प्यार है, इस बात का एक और नमूना बीती रात फिर नजर आया. जिम करके  वापस लौट रहे अर्जुन को जब फैंस ने फोटोग्राफ्स के लिए रिक्वेस्ट की तो अर्जुन ने गाड़ी से उतरकर 11 फैंस के साथ खड़े होकर सेल्फी दी. देखिए यह वीडियो... 

इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि कैसे अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने इस तरह कार से उतरकर अपने फैंस को खुश कर दिया है. शायद उनके फैंस ने यह सोचा भी नहीं होगा कि उनके कहने पर यह स्टार इतने आराम से बाहर आ जाएगा. 

अर्जुन कपूर अब जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत (Panipat)' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में, हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 'सदाशिव राव भाऊ' की भूमिका निभा रहे हैं. 

बता दें कि 'सदाशिव राव भाऊ' पेशवा बाजीराव प्रथम का भतीजे थे और पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के सरदार सेनापति के रूप में सेवारत थे. फिल्म के लिए, अर्जुन ने अपना सिर मुंडवाया और इतना ही नहीं नुकीली मूंछों वाला स्टडबेड लुक भी दिया. आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित, पानीपत 6 दिसंबर, 2019 को रिलीज हो रही है.

बॉलीवुड की और भी खबरें यहां पढ़ें

Trending news