एक फोटो ने बना दी थी दिव्यांका-विवेक की जोड़ी, फैंस ने दिया था 'दिवेक' नाम, पूरी लव स्टोरी सुन खुश हो जाएगा दिल
Advertisement
trendingNow12101252

एक फोटो ने बना दी थी दिव्यांका-विवेक की जोड़ी, फैंस ने दिया था 'दिवेक' नाम, पूरी लव स्टोरी सुन खुश हो जाएगा दिल

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Love Story: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी आज भी फैंस की फेवरेट है. पर आप दोनों की पहली मुलाकात के बारे में नहीं जानते होंगे. इस आर्टिकल में जानें दिव्यांका और विवेक का दिवेक बनने तक का सफर. 

एक फोटो ने बना दी थी दिव्यांका-विवेक की जोड़ी, फैंस ने दिया था 'दिवेक' नाम, पूरी लव स्टोरी सुन खुश हो जाएगा दिल

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Love Story: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की जोड़ी सालों से फैंस के दिल में राज कर रही हैं. चाहे दोनों का कोई प्रोजेक्ट हो या सोशल मीडिया का पोस्ट, फैंस हमेशा जमकर प्यार देते हैं. बता दें कि दिव्यांका और विवेक के रिश्ते में फैंस का योगदान बहुत अहम है. क्योंकि दोनों सितारों से पहले लोगों ने इनकी जोड़ी बना दी थी. फिर शुरू हुई एक खास प्यारी लव स्टोरी. यह बात तब की है जब दिव्यांका 'ये है मोहब्बतें' शो के लिए काम करती थीं. फिर हुआ क्या हुआ नीचे पढ़ें.

कब हुई थी दिव्यांका-विवेक की पहली मुलाकात 

दिव्यांका त्रिपाठी के करियर में 'ये है मोहब्तें' शो ने बहुत अहम भूमिका निभाई. इसी शो का हिस्सा विवेक दहिया भी बने. दिव्यांका के लिए विवेक वैसे ही थे, जैसे बाकी स्टार कास्ट थी. वहीं, विवेक ने भी कभी नहीं सोचा था कि उनकी शादी दिव्यांका से होगी. पर ऐसा हुआ और इसके पीछे फैंस का बहुत बड़ा हाथ है. 

एक फोटो ने बना दी जोड़ी 

एक पार्टी हुई, जिसमें  दिव्यांका और विवेक भी पहुंचे. सभी सितारों ने एक साथ फोटो ली. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह तस्वीर सामने आई फैंस ने फोटो क्रॉप कर सिर्फ दिव्यांका और विवेक पर फोकस करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी. फैंस ने उन्हें दिवेक कहकर पुकारा शुरू कर दिया था. इसी के बाद दोनों का रिलेशनशिप शुरू हुआ था. 

विवेक ने खास अंदाज में किया था प्रपोज 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14 दिसंबर 2015 में विवेक ने दिव्यांका को प्रपोज किया था. एक्ट्रेस अपना बर्थडे  सेलिब्रेट कर रही थीं और विवेक उस दिन उनके परिवार से पहली बार मिलने वाले थे. केक काटने से ठीक विवेक खूबसूरत टी-शर्ट के साथ खड़े थे जिस पर 'मैरी मी दिव्यांका' लिखा हुआ था. इसके बाद दिव्यांका और विवेक ने हमेशा के लिए साथ रहने का फैसला लिया और कुछ समय बाद शादी की. 

साल 2016 में हुई शादी

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में 8 जुलाई के दिन शादी की थी. इंडस्ट्री के तमाम सितारे दोनों की शादी पहुंचे थे. खासतौर पर ये है मोहब्बतें शो की स्टारकास्ट में शादी में जमकर मजे किए थे. विवेक दहिया से पहले दिव्यांका शरद के साथ रिलेशनशिप में थी. ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस पूरी तरह से टूट गई थीं. पर अब वो शादी के बाद विवेक साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं. 

Trending news