Advertisement
trendingNow1988388

Shamita Shetty ने जीजा Raj Kundra के बारे में पूछा सवाल, मां ने तीन शब्दों में दिया जवाब

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी मां से जीजू राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बारे में पूछती नजर आ रही हैं. 

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी (Bigg  Boss OTT) में इन दिनों शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) अपना टैलेंट दिखाए हुए है. बेहद मजबूती के साथ शमिता (Shamita Shetty)  अपना गेम खेल रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस की मां उनसे मिलने के लिए घर आई हुई थीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने उनसे कुछ ऐसा पूछा कि वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. 

  1. शमिता शेट्टी ने अपनी मां से पूछा सवाल 
  2. जीजा राज कुंद्रा का पूछा हाल
  3. मां ने दिया जवाब

जीजू के बारे में पूछा

बिग बॉस ओटीटी (Bigg  Boss OTT) में कुछ समय पहले सभी कंटेस्टेंट के घर के सदस्य आए थे. शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) से मिलने उनकी मम्मी सुनंदा शेट्टी मिलने आई थीं. मॉम को देखकर शमिता शेट्टी इमोशनल हो गई थीं. बिग बॉस ओटीटी की एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें शमिता शेट्टी बहुत ही इमोशनल हैं और मॉम को देखकर उनकी तरफ दौड़ पड़ती है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टी बहन शिल्पा शेट्टी और जीजू राज कुंद्रा (Raj Kundra) के बारे में पूछती हैं. 

मां ने दिया जवाब

बिग बॉस ओटीटी (Bigg  Boss OTT) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शमिता शेट्टी (Shamita Shetty)  मम्मी से पूछती हैं, 'दीदी और जीजू कैसे हैं?' इस पर उनकी मम्मी जवाब देती हैं कि सब ठीक हैं. सुनंदा शेट्टी आगे कहती हैं, 'मुझे तुम पर गर्व है. तुम्हारी बहन को तुम पर गर्व है. वियान ने तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार भेजा है. मैं मजबूत हूं. तुम मजबूत हो और हमारे परिवार में तीन औरतें हैं और तीनों ही मजबूत हैं. मैं चाहती हूं, यह ऐसे ही रहे. उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा हैं.' इस तरह उनकी मम्मी बेटी को इंस्पायर करने की भरपूर कोशिश करती हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

कल होगा फिनाले

बिग बॉस ओटीटी (Bigg  Boss OTT) का फिनाले 18 सितंबर को होना है. फिनाले में प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal), दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty), राकेश बापट (Raqesh Bapat) और निशांत भट्ट (Nishant Bhat) पहुंचे हैं. 

यह भी पढ़ें- ऐश्वर्या-अभिषेक की 'शादी की तस्वीर' हुई इतनी वायरल, एक्टर को खुद देना पड़ा जवाब

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news