खाना खाने के बाद गलती से भी न करें ये काम, फायदे की जगह मिलेगा नुकसान
Advertisement
trendingNow1908838

खाना खाने के बाद गलती से भी न करें ये काम, फायदे की जगह मिलेगा नुकसान

लोग खाना खाने के बाद ये गलतियां (Mistakes after eating food) करते रहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें फायदा मिलेगा।

सांकेतिक तस्वीर

हम सभी की हेल्थ हमारी लाइफस्टाइल और आदतों पर निर्भर करती है। जो कि समय के साथ हमारी फिटनेस और स्वास्थ्य का स्तर निर्धारित करती है। अक्सर देखा जाता है कि लोग खाना खाने के तुरंत बाद कुछ काम करते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य गलत तरीके से प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही इन कामों को लेकर लोगों को यह लगता है कि यह काम उन्हें फायदा पहुंचाते हैं। ऐसे ही खाना खाने के बाद किए जाने वाले कुछ गलत कामों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

खाना खाने के बाद नहाना
गर्मियों का मौसम है और अच्छी नींद के लिए सोने से पहले नहाना/शॉवर लेना एक बेहतर आइडिया हो सकता है। लेकिन रुक जाइए अगर आप खाना खाने के तुंरत बाद नहाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने की आपको सलाह नहीं दी जाती है। क्योंकि इससे आपके शरीर की पाचन क्रिया बाधित हो सकती है और आपको अपच, पेट फूलना, सीने में जलन और पेट में क्रैंप की शिकायत हो सकती है। आपको खाना खाने के करीब 20 मिनट तक नहाना नहीं चाहिए।

ये भी पढ़ें: चिंता दूर करने के लिए खाएं ये 4 फूड्स, आज के समय में है बहुत जरूरी

दांतों को ब्रश करना
रात को सोने से पहले दांतों को ब्रश करना अच्छी आदत है। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद यह काम नहीं करें। क्योंकि ऐसा करने से आपके द्वारा खाए गए हाई एसिड वाले फूड्स के कण आपके दांतों के ऊपर जम सकते हैं। इस कारण आपके दांतों को सुरक्षा पहुंचने की जगह उसकी बाहरी कठोर परत इनेमल (Enamel) को नुकसान पहुंच सकता है। खाना खाने के 30 मिनट तक दांतों को ब्रश नहीं करने की सलाह दी जाती है।

एक्सरसाइज
लोगों को लगता है कि सुबह या शाम को थोड़ा खाना खाकर एक्सरसाइज करने वह बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। लेकिन यह अधूरा सच है। खाना खाने के तुरंत बाद एक्सरसाइज करने से आपको पेट दर्द, उल्टी व आलस की समस्या हो सकती है। आपको खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने के लिए कम से कम 45 मिनट रुकना चाहिए।

ये भी पढ़ें: मच्छर के काटने से बचने का इससे आसान तरीका नहीं जानते होंगे आप

सो जाना
खाना खाने के तुरंत बाद सोना आपकी पाचन क्रिया के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपको खाना खाने के बाद कुछ देर हल्का चलना चाहिए। जिससे शरीर की पाचन क्रिया जल्दी और बेहतर तरीके से शुरू हो सके। इसके साथ ही ऐसा करने से आपको खाना खाने के बाद सीने में जलन होने की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हम इसका दावा नहीं करते हैं।

Trending news