Advertisement
trendingNow1485472

चंद्रबाबू नायडू ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कही यह बड़ी बात

नायडू ने पीएम मोदी पर ‘दो अन्य मोदियों’, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी के साथ मिलकर आगामी चुनाव में टीडीपी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (फाइल फोटो)

अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आंध्रप्रदेश सरकार के घोटालों में लिप्त रहने और ‘दुष्ट’ कांग्रेस से दोस्ती करने का आरोप लगाये जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गुरुवार को पलटवार करते हुए उन्हें ‘झूठा’ करार दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने आंध्रप्रदेश के साथ (राज्य विभाजन को लेकर) कांग्रेस से अधिक नाइंसाफी की है.

चंद्रबाबू नायडू ने गुंटूर जिले में एक सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में एक जनसभा में कहा, 'प्रधानमंत्री जब भी अपना मुंह खोलते हैं तो बस झूठ ही बोलते हैं.’ 

नायडू ने पीएम मोदी पर ‘दो अन्य मोदियों’, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी के साथ मिलकर आगामी चुनाव में टीडीपी को हराने की साजिश रचने का आरोप लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आंध्रप्रदेश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने तेलुगू देशम पार्टी पर अपनी विचारधारा पर अडिग नहीं रहने और केंद्र के खिलाफ खुल्लमखुल्ला झूठ फैलाने का आरोप लगाया था. 

मोदी ने कहा था, ‘तेलुगू लोगों के हितों के संवर्धन और तेलुगू अस्मिता की रक्षा के लिए टीडीपी की स्थापना करने वाले दिवंगत एन टी रामाराव ने कांग्रेस को हमेशा दुष्ट बताया था. लेकिन आज जो लोग सत्ता में हैं, वे उसके साथ (कांग्रेस) दोस्त की तरह बर्ताव कर रहे हैं.क्या वे यह कहना चाहते हैं कि एनटीआर गलत थे? ’

(इनपुट - भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news