देश की सुरक्षा और विकास के लिए 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी: अमित शाह
topStories1hindi488161

देश की सुरक्षा और विकास के लिए 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी: अमित शाह

''सत्ता और स्वार्थ के गठजोड़ में जितने लोग इकट्ठा होना चाहते हैं वो एक साथ आ जाएं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 50% तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.'' 

देश की सुरक्षा और विकास के लिए 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी: अमित शाह

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को एक बार फिर जोर दे कर कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और गौरव के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है और इसके लिए चाहे जितने दल एकजुट होना चाहें, एकजुट हो जाएं. भाजपा जीत दर्ज करेगी. शाह ने कहा कि भाजपा मुकाबले को तैयार है और भाजपा को 2019 में विजय प्राप्त करनी ही है. अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, ''सत्ता और स्वार्थ के गठजोड़ में जितने लोग इकट्ठा होना चाहते हैं वो एक साथ आ जाएं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 50% तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं.'' 


लाइव टीवी

Trending news