Advertisement
trendingNow1533458

पश्चिम बंगाल से देबाश्री चौधरी को मिली मंत्री की कुर्सी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान इन नेताओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. 

फोटो साभारः YouTube
फोटो साभारः YouTube

नई दिल्ली: देबाश्री चौधरी ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह के दौरान इन नेताओं को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले, राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई.

देबाश्री चौधरी रायगंज लोकसभा सीट से सांसद है
देबाश्री चौधरी रायगंज लोकसभा सीट से सांसद है. इन्होंने टीएमसी के कन्हैयालाल अग्रवाल को 60,574 मतों से हराया. वहीं तीसरे नंबर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के मोहम्मद सलीम रहे.रायगंज एक ग्रामीण संसदीय क्षेत्र है जहां साक्षरता दर 59.27% के करीब है. 2014 के डेटा के मुताबिक यहां 7,24,014 पुरुष और 6,63,479 महिलाएं मतदाता हैं. 33 मतदाता अन्य अथवा थर्ड जेंडर हैं. यहां अनुसूचित जाति की आबादी 28.7% के लगभग है और अनुसूचित जनजाति 4.96% के करीब है.

Add Zee News as a Preferred Source

2014 का चुनाव इतिहास
पिछले लोकसभा चुनावों में सीपीएम के मोहम्मद सलीम ने 3,17,515 यानी 29.00 फीसदी मतों के साथ जीत हासिल की जबकि कांग्रेस की दीपा दासमुंशी को 3,15,881, 28.50 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ा. वहीं भारतीय जनता पार्टी इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही और 14 फीसदी बढ़त के साथ बीजेपी के नीमू भौमिक को 2,03,131 यानी 18.32 फीसदी मत मिले.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news