Advertisement
trendingNow1507371

'स्टार्टअप्स' को बढ़ावा देने के लिए राइजर एक्सेलेरेटर करेगा आर्थिक मदद

राइज़र एक्सेलेरेटर की वेबसाइट की आधिकारिक शुरूआत के दौरान वित्तिय वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी की योजनाओं के बारे में चर्चा हुई. 

रविवार को कंपनी के वेबसाइट की आधिकारिक शुरुआत हुई है.
रविवार को कंपनी के वेबसाइट की आधिकारिक शुरुआत हुई है.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में स्पोर्टस बिजनेस में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने वाली कंपनी राइज़र एक्सेलेरेटर की वेबसाइट की आधिकारिक शुरूआत रविवार को हुई है. इस दौरान निदेशक (ऑपरेशन्स एंड स्ट्रेटेजी) अजय कपूर ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी के कार्य और योजनाओं के बारे में चर्चा की. 

उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए समर्थन की आवश्यकता होती है और कई बार केवल पैसा हर चुनौती को पार नहीं कर सकता. इसके साथ ज्ञान, मानव संसाधन, तकनीकी सहायता, बाज़ार शोध काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. अगले वित्तीय वर्ष में पूरे देश के 200 स्टार्टअप को कंपनी शॉर्टलिस्ट करने जा रही है. इस दौरान यदि कोई स्टार्टअप स्वयं धन जुटाने में कामयाब नहीं होता है तो हर स्टार्टअप पर 50 लाख तक निवेश भी किया जाएगा.

इंद्रप्रस्थ प्रौद्योगिकी संस्थान देगी तकनीकी सहायता

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने बताया कि अपने इस मिशन को गति देने के लिए और छात्रों को भविष्य का उद्यमी बनने में मदद करने के लिए राइज़र एक्सेलेरेटर ने इंद्रप्रस्थ प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (IIIT-D) के साथ हाथ मिलाया है. जिसके बदले में दुनिया भर में स्टार्टअप को उत्पादक और आकर्षक बनाने के लिए संस्थान की तकनीकी सहायता मिलेगी.

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के रचित चावला, प्रवीण खंडेलवाल, आईआईआईटी दिल्ली के निखिल झा ने भी अपने विचार रखेे.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news