देशभर में गर्म हवाओं का कहर जारी, इस राज्य में पारा 48 डिग्री तक पहुंचा
Advertisement

देशभर में गर्म हवाओं का कहर जारी, इस राज्य में पारा 48 डिग्री तक पहुंचा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . यह इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था. 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा. (फाइल फोटो)

नई दिल्लीः देश के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चल रही है और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया . यह इस महीने का सबसे अधिकतम तापमान था. वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्यियस नीचे था. 

राजस्थान में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है. चूरू में अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक है. राज्य के पश्चिमी इलाकों में भीषण गर्मी और लू चलने से आम जन- जीवन प्रभावित हुआ है. बीकानेर-श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8-46.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 45.5, कोटा में 45.3 और बाड़मेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ेंः हीट स्ट्रेस स्टडीः आपको कितनी गर्मी लगती है, अब IIT को बताएं

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. विदर्भ क्षेत्र के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तेलंगाना में भी लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां आदिलाबाद शहर में लगातार दूसरे दिन भी तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

यह भी पढ़ेंः नौतपा ने दिखाया अपना विकराल रूप, तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जम्मू में बुधवार को इस मौसम का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, बिहार, झारखंड और ओडिशा में लू का प्रकोप अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा. 

Trending news