Advertisement
trendingNow1563564

आज बीजेपी के हो जाएंगे 'आप' के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा

यह जानकारी खुद कपिल मिश्र ने ट्वीट कर दी है. अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि 'कल सुबह बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं. दिल्‍ली चलें मोदी के साथ'.

कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल होंगे. (फाइल फोटो)
कपिल मिश्रा बीजेपी में शामिल होंगे. (फाइल फोटो)

नई दिल्‍ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा आज बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं. वह सुबह करीब 11 बजे बीजेपी की सदस्‍यता ग्रहण करेंगे. यह जानकारी खुद कपिल मिश्र ने ट्वीट कर दी है. अपने ट्वीट में उन्‍होंने लिखा है कि 'कल सुबह बीजेपी में शामिल होने जा रहा हूं. दिल्‍ली चलें मोदी के साथ'.

उल्‍लेखनीय है आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष राम निवास गोयल ने कपिल मिश्र की सदस्‍यता को रद्द कर दिया था. 2 अगस्‍त को हुई इस कार्रवाई का आधार दल-बदल कानून को बनाया गया था.

Add Zee News as a Preferred Source

आम आदमी पार्टी की तरफ से कपिल मिश्रा पर यह आरोप लगाया गया था कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. दिल्‍ली विधानसभा अध्‍यक्ष राम निवास गोयल की इस कार्रवाई के बाद कपिल मिश्रा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया था.

उल्‍लेखनीय है कि कपिल मिश्रा दिल्‍ली की करावल नगर विधानसभा सीट से चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचे थे. लंबे समय से वह दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. बीते दिनों, उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के अन्‍य कई वरिष्‍ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे.

About the Author

TAGS

Trending news