Advertisement
trendingNow1486036

रायसीना संवाद में भाग लेंगी दक्षिण अफ्रीका के विदेशी मामलों के उप मंत्री

दक्षिण अफ्रीका के सरकारी अधिकारियों ने यहां बताया कि एमहाउले दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से भी मुलाकात करेंगी

रायसीना संवाद में अफ्रीका महाद्वीप पर अच्छा ख्यासा ध्यान दिया जाता है
रायसीना संवाद में अफ्रीका महाद्वीप पर अच्छा ख्यासा ध्यान दिया जाता है

नई दिल्ली: भारत यात्रा पर जा रहीं दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग विभाग की उप मंत्री जेगिना एमहाउले दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग पर बातचीत करेंगी. एमहाउले की भारत यात्रा रविवार से शुरू हो रही है. वह राजधानी दिल्ली में रायसीना संवाद में हिस्सा लेने के अलावा इस दौरान भारतीय अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगी.

रायसीना संवाद 8-10 जनवरी तक चलेगा. यह संवाद भारत में भूराजनीतिक और भूआर्थिक मुद्दों पर समसामयिक चर्चा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख सम्मेलन है. इस संवाद में दुनिया भर से राजनयिक, राजनेता, नीतिनियंता और विशेषज्ञ शामिल होते हैं. रायसीना संवाद का इस बार का मुख्य विषय 'बदलते विश्व में, संबंधों की अस्थिरता और परिणामों की अनिश्चितता' पर केंद्रित है. सम्मेलन का शीर्षक 'ए वर्ल्ड रीआर्डर न्यूजियोमेट्रीज, फ्लूइड पार्टनरशिप्स, अनसर्टेन रिजल्ट्स' रखा गया है.

दक्षिण अफ्रीका के सरकारी अधिकारियों ने यहां बताया कि एमहाउले दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह से भी मुलाकात करेंगी. वह मुंबई भी जाएंगी और वहां भारतीय निवेशकों और शोधसंस्थानों के लोगों के साथ व्यापार, निवेश और पर्यटन के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के विषय पर बातचीत करेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

रायसीना संवाद में अफ्रीका महाद्वीप पर अच्छा ख्यासा ध्यान दिया जाता है. अधिकारियों ने कहा कि एमहाउले इस अवसर पर दक्षिण अफ्रीका की विदेश नीति के मुख्य विषयों को प्रस्तुत करेंगी. इसमें अफ्रीकी महाद्वीप के हितों को प्रोत्साहित करना, क्षेत्र और अंतरराष्ट्रीय टकराओं की रोकथाम और शांति को प्रोत्साहन देने जैसे मुद्दे शामिल होंगे.

(इनपुट-भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news