Advertisement
trendingNow1485434

दिल्ली- मुंबई के बीच जल्द चलेगी एक नई राजधानी ट्रेन, मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरेगी

यह पहली ऐसी ट्रेन होगी जो मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरेगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कल्याण, नासिक, जलगांव, खंडवा, भोपाल, झांसी, आगरा और हजरत निजामुद्दीन को कवर करेगी. 

 (फाइल फोटो)
(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि रेलवे जल्द ही एक नई राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने वाली है जो दिल्ली-मुंबई मार्ग पर कल्याण, नासिक और खंडवा होकर चलेगी. 

यह पहली ऐसी ट्रेन होगी जो मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरेगी और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, कल्याण, नासिक, जलगांव, खंडवा, भोपाल, झांसी, आगरा और हजरत निजामुद्दीन को कवर करेगी. इस वक्त दिल्ली और मुंबई के बीच दो राजधानी ट्रेनें चल रही हैं. 

उन्होंने बताया, 'हम जल्द ही एक और दिल्ली-मुंबई राजधानी ट्रेन का परिचालन आरंभ कर देंगे जो मध्य रेलवे जोन से होकर गुजरने वाली पहली राजधानी ट्रेन होगी. यह महाराष्ट्र के मूख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का अनुरोध था.' वर्तमान में दिल्ली-मुंबई के बीच दो राजधानी ट्रेनें चलती हैं. इनमें एक मुंबई सेंट्रल से और दूसरी बांद्रा टर्मिनस से दिल्ली आती है. दोनों ही पश्चिम रेलवे के तहत है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ट्रेन 18 दिल्ली से वाराणसी तक जाएगी
इससे पहले बुधवार (2 जनवरी) को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रेन 18 के दिल्ली से वाराणसी तक जाने की पुष्टि करते हुए कहा था कि ट्रेन का सफर आठ घंटे का होगा और इसकी गति इस मार्ग पर सबसे तीव्र गति वाली ट्रेन से डेढ़ गुना ज्यादा होगी.

रेलवे कहता रहा है कि उसने ट्रेन के दो मार्गों दिल्ली से भोपाल और दिल्ली से वाराणसी का प्रस्ताव दिया था लेकिन यह पहली बार है जब इसके मार्ग की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई.

गोयल ने कहा था, 'हमने ट्रेन का सफल परीक्षण कर लिया है और सुझावों को लागू किया जा रहा है. जल्द ही ट्रेन राष्ट्र का समर्पित की जाएगी और हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसे हरी झंडी दिखाने का अनुरोध किया है. यह ट्रेन आठ घंटों में दिल्ली से वाराणसी की दूरी तय करेगी. अब तक दोनों शहरों के बीच चलने वाली सबसे तीव्र गति वाली ट्रेन साढ़े ग्यारह घंटे का समय लेती है.' 

(इनपुट - भाषा)

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news