Advertisement
trendingNow1528589

शरद पवार बोले- आप लोग चिंता न करें, एग्जिट पोल नौटंकी है, 23 मई को सच्चाई सामने आएगी

शरद पवार ने लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजों के बाद लोगों से संयम बरतने की बात कही है. उन्होंने कहा, 'लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. 

राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार.(फाइल फोटो)
राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार.(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सोमवार को इफ्तार पार्टी रखी. इस दौरान राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल के नतीजों के बाद लोगों से संयम बरतने की बात कही है. उन्होंने कहा, 'लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. असल तस्वीर दो दिन में सामने आ जाएगी.' शरद पवार ने कहा कि लोग मुझे फोन करके पूछ रहे हैं कि इस बार एनडीए सरकार आ रही है. आपका क्या रास्ता होगा तो मैं सभी को बता दूं कि आप सभी चिंता न करें 23 मई के बाद असल तस्वीर सबके सामने आ जाएगी.

शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा, जिस इंसान पर पूरे देश की जिम्मेदारी है वह अपनी जिम्मेदारियों को छोड़कर हिमालय चले जाते हैं. राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार नेराकांपा प्रमुख शरद पवार ने एक्जिट पोल में भाजपा-नीत राजग की जीत के आकलन को गलत बताते हुए सोमवार को इन्हें नौटंकी कहा. उन्होंने कहा कि 23 मई को लोकसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती होने के साथ ही सच्चाई सामने आ जाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

पूर्व केन्द्रीय मंत्री दक्षिण मुंबई में शाम को आयोजित इफ्तार की दावत में बातचीत कर रहे थे. पवार ने कहा, ‘‘देश में अजीब माहौल है. कल शाम छह बजे के बाद से सभी टीवी चैनलों और अखबारों को देखने के बाद कुछ बेचैनी जैसी स्थिति है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग मुझे फोन कर रहे हैं.

मैंने उनसे कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को नियंत्रित करने वाले (एक्जिट पोल के जरिए) कुछ अलग तस्वीर पेश कर रहे हैं. सच्चाई दो दिन में (23 मई) सामने आ जाएगी.’’ राकांपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, किसी का जीतना तो किसी का हारना तय है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ-बदरीनाथ यात्रा पर चुटकी लेते हुए पवार ने कहा, ‘‘लेकिन मैंने पहले ऐसा कभी नहीं देखा है कि जिनके कंधों पर देश की जिम्मेदारी है वह चुनाव के बाद दिल्ली छोड़कर हिमालय में चले गए हों.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति में भी नौटंकी हो रही है.’’ ज्यादातर एक्जिट पोल में नरेन्द्र मोदी की सत्ता में आसान वापसी की संभावना बतायी जा रही है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news