Advertisement
trendingNow1530107

जिस आंदोलन की बदौलत ममता ने बंगाल से लेफ्ट सरकार को उखाड़ा, वहां से BJP जीत रही है

चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डी रत्ना से 64,000 मतों से आगे चल रही हैं.

2014 में रत्ना ने 1,89,084 मतों से जीत हासिल की थी.
2014 में रत्ना ने 1,89,084 मतों से जीत हासिल की थी.

कोलकाता: हुगली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी आगे चल रही हैं. इसी सीट के अंतर्गत आने वाले सिंगूर से भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक ममता बनर्जी ने राज्य की सत्ता से वाम मोर्चा सरकार को उखाड़ फेंका था. चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार चटर्जी तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार डी रत्ना से 64,000 मतों से आगे चल रही हैं. 2014 में रत्ना ने 1,89,084 मतों से जीत हासिल की थी.

टाटा मोटर्स ने करीब 10 वर्ष पहले सिंगूर में दुनिया की सबसे सस्ती कार ‘नैनो’ कार बनाने के लिये कारखाना स्थापित करने के लिये जमीन का अधिग्रहण किया था, लेकिन ममता और उनकी पार्टी के नेतृत्व में किसानों के व्यापक आंदोलन के बाद उसे गुजरात स्थानांतरित करना पड़ा था. परियोजना को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर पश्चिमी राज्य में स्थानांतरित किया गया था.

सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election Results 2019) की मतगणना जारी है. लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार 'प्रचंड मोदी लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतगणना के रुझानों के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक भाजपा जहां 300 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे थी. आयोग ने सभी 542 सीटों के रुझान जारी किये हैं. पीएम मोदी के गृहराज्य में भाजपा 2014 के अपने प्रदर्शन को दोहराती हुई दिख रही है, जब उसने सभी 26 सीटें जीती थी.

इनपुट भाषा से भी

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news