2050 तक मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा भारत: रिपोर्ट
Advertisement
trendingNow1252845

2050 तक मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा भारत: रिपोर्ट

हिंदू 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा। एक नये अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है।

2050 तक मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा भारत: रिपोर्ट

वॉशिंगटन : हिंदू 2050 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी होंगे जबकि भारत इंडोनेशिया को पीछे छोड़कर मुस्लिमों की सर्वाधिक आबादी वाला राष्ट्र होगा। एक नये अध्ययन में इस बात का खुलासा किया गया है।

पीयू शोध केंद्र की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक हिंदुओं की आबादी पूरी दुनिया में 34 फीसदी बढ़ेगी और यह 2050 तक करीब एक अरब से 1.4 अरब तक होगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2050 तक हिंदू तीसरे सर्वाधिक आबादी वाले होंगे और पूरी दुनिया की आबादी का 14.9 फीसदी हिंदू होंगे। जो लोग किसी भी धर्म से नहीं जुड़े हुए हैं वे दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आबादी 13.2 प्रतिशत होंगे।

इसमें कहा गया है कि भारत में हिंदुओं की बहुलता होगी लेकिन इंडोनेशिया को पीछे छोड़ते हुए भारत सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश भी हो जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले चार दशक में ईसाई सबसे बड़े धार्मिक समूह होंगे लेकिन इस्लाम किसी भी अन्य धर्म की तुलना में तेजी से बढ़ेगा। रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2050 तक मुस्लिमों (2.8 अरब या आबादी का 30 फीसदी) और ईसाईयों (2.9 अरब या 31 फीसदी) के बीच संख्या की समानता होगी जो इतिहास में संभवत: पहली बार होगा।

Trending news