लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद NDA की नई सरकार बनाने के लिए बैठक खत्म हो गई है. NDA को बहुमत मिल चुका है और वो जल्द से जल्द अपनी सरकार के घटक दलों को साधकर सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में NDA गठबंधन केंद्र में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. नरेन्द्र मोदी को चुना गया NDA का नेता. आज प्रधानमंत्री निवास पर NDA के घटक दलों की बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू ने सरकार को समर्थन का पत्र सौंप दिया है.
Muslim Reservation Controversy: मज़हब के आधार पर आरक्षण कितना सही क्या वोट की राजनीति तुष्टिकरण है। क्या 2024 के चुनाव में मुस्लिम आरक्षण बड़ा मुद्दा बनेगा। देखिए सबसे बड़ी बहस धर्ममंच प्रदीप भंडारी के साथ।
Gyanvapi Case: ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष को बुधवार (31 जनवरी) को बड़ी जीत मिली. यूपी के वाराणसी की जिला अदालत ने ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत दे दी. इस बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि सच की जीत हुई है.
Pilibhit News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्ष का माहौल है. वहीं बांसुरी नगरी जनपद पीलीभीत में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है. पीलीभीत में मुस्लिम कारीगरों ने रामलला के लिए खास बांसुरी बनाई है. ये खास बांसुरी पिछले 10 दिन से बनाया जा रहा है, इसमें तीन कारीगर रात दिन लगे हुए हैं. कारीगरों का कहना है कि यह 21 फीट 6 इंच की दुनिया की सबसे लंबी बासुरी है दरअसल इस बांसुरी में जो बॉस लगाया जा रहा है. वह लगभग 22 साल पहले आसाम से आया था. देखें वीडियो
क्या अपने कभी किसी ऐसे मस्जिद के बारे में सुना है, जिसमें कई गुना ज्यादा सोना लगा हो यही नहीं जिस खास मस्जिद में कम से काम 5 हजार लोग नामज अदा सकते हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इस खास मस्जिद की खासियत और कहां पर है ये खूबसूरत मस्जिद...
Israel-Palestine War: फिलिस्तीन और इजरायल एक बार फिर आमने-सामने हैं. शनिवार सुबह फिलिस्तीनी आतंकियों ने इजरायल पर करीब 5 हजार रॉकेट दागे हैं. रॉकेट हमलों के बाद चारों तरफ तबाही का मंजर है. इस हमले के बाद इजरायली सेना ने कहा कि वह गाजा पट्टी में हमला कर रही है, देखिए महायुद्ध की ताजा अपडे़ट.
Israel-Palestine War: इजराइल- फिलिस्तीन के बीच युद्ध उस वक्त शुरू हुआ जब लोग अपने घरों में गहरी नींद में सो रहे थे. हमास ने पहले इजराइल के शहरी इलाकों में रॉकेट दागने शुरू कर दिए, हमास का दावा है कि उसने अबतक 5000 से ज्यादा रॉकेट दाग चुके हैं. इसके बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमास पर हमला कर दिया. और इसी के साथ इजराइल ने युद्ध का भी ऐलान कर दिया है.
Israel-Palestine War: इजरायली वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान ने हमास पर हमला शुरू कर दिया है. हमास के ठिकाने पर वायुसेना के दर्जनों लड़ाकू विमान ने हमला कर दिया है. इसके साथ ही इजराइल ने पूरे मुल्क में वॉर अलर्ट जारी कर दिया है. तेल हबीब का एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है. हमास ने दावा किया है कि उनकी तरफ से 5000 रॉकेट दागे गए हैं.
Bihar News: बिहार के जहानाबाद में शौहर बीबी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. जहां चार साल बाद विदेश से लौटा शौहर अपनी बीबी को घर मे रखने से इंकार कर दिया. जिसके बाद बीबी शौहर के बीच घंटो ड्रामा चला.
Pakistan News: पाकिस्तान में ईसाई समुदाय की महिला की जान बचाने के लिए एक मुस्लिम शख्स ने अपनी जान की बाजी लगा दी. इस शख्स का नाम मिक खलील है, जो इस्लामाबाद का रहने वाला है. पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कुछ दिनों पहले ईसनिंदा को लेकर दंगे हुए थे. जिसमें ईसाई धर्म के लोगों पर जमकर हमला किया गया. इसी दौरान पाकिस्तान के इस मुस्लिम शख्स ने अपने पड़ोसी की जान बचाने के लिए अपने घर बुला लिया और फिर उनके घर को बचने के लिए निकल पड़े.
उज्जैन शहर के थाना खाराकुंआं क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवती से छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है. जिसके बाद भारी संख्या में समाज के लोगों ने क्षेत्र का थाने का घेराव कर लिया.
Muharram 2023: मातम का मतलब ही है सोग. शिया मुसलमान मोहर्रम से चेहलुम तक मजलिसों के ख़त्म होने पर मातम करते हैं. शहादते इमामे हुसैन के ग़म में अपने हाथों से अपने सीनों को पीटते हैं. मातम के कई तरीक़े होते हैं. दुनिया के अलग अलग शियों में मातम करने के अपने अपने इलाक़ाई अंदाज़ हैं. मातम खड़े हो कर सादा तरीक़े से भी किया जाता है. या फिर अंजुमनों की नौहाख़्वानी पर हलक़ा बना कर मातम होता है. अपनी जगह पर खड़े होकर भी मातम होता है. जुलूसों के रास्तों में चलते हुए भी मातम होता है. ख़्वातीन मजलिसों के फ़र्श पर बैठ कर अपने ज़ानुओ पर भी मातम करती हैं.
Hindu Muslim Unity: देश में कितनी भी नफरत की बातें की जाए लेकिन देश भर में आपसी भाईचारे की कोई कमी नहीं है. ऐसा ही एक भाईचारे का मामला केरल से सामने आ रहा है, जहां एक मुस्लिम संस्था ने एक हिंदू जोड़े की शादी करवाने में मदद की है. मुस्लिम संस्था ने हिंदू रीति रिवाज से मंदिर में दोनों की शादी करवा कर भाईचारे को बरकरार रखने का काम किया है. देखें रिपोर्ट
Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर देश में विवाद चल रहा है. लॉ कमीशन ने इसके लिए आम लोगों और धार्मिक संगठनों से राय मांगी है. इसी बीच असम के जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के मेम्बर एडवोकेट जुनैद खालिद (Advocate Junaid Khalid) ने जी सलाम से बातचीत की है. देखें क्या है उनकी राय.....
Damoh Ganga Jamna School Update: हिजाब मामले (Hijab Case) से सुर्खियों में आये दमोह के गंगा जमना स्कूल में नया खुलासा हुआ है. बाल कल्याण आयोग (Bal Aayog) की टीम के अनुसार यहां कि प्रिंसिपल सहित तीन शिक्षिकाओं का हिंदू धर्म से मुस्लिम में धर्मांतरण (Conversion From Hindu To Muslim) कराया गया है.
Muslim Women Education: हिजाब रिजर्वेशन और कोरोना के बाद पैदा हुई परेशानियों में उलझ कर रह गई हैं मुस्लिम महिलाओं की एज्युकेशन. AISHE 2020-2021 की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मुस्लिम महिलाओं की हायर एज्युकेशन में हालात ST-SC से भी ज्यादा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक हायर एज्युकेशन में मुस्लिम महिलाओं के नॉमिनेशन में 8% की गिरावट दर्ज की गई है. देखें रिपोर्ट
Shafiqur Rahman Barq: समाजवादी पार्टी के एमपी शफीकुर रहमान बर्क ने केंद्र सरकार पर हमला किया है. संबल से एमपी बर्क ने कहा कि जब से बीजेपी की हुकूमत आई है, तब से मुसलमानों के साथ-साथ तमाम कमजोर तबको पर जुल्म बढ़ गया है. देखें रिपोर्ट
Uyghus Muslims: खुदा की इबादत करने का हक सभी को है लेकिन चीन में मुसलमानों से यह हक भी छीना जा रहा है. रमजान और ईद के मौके पर भी मुसलमानों को नमाज़ पढ़ने का हुक्म नहीं दिया गया, यहां तक कि घर-घर जाकर तलाशी ली गई है.
2 अप्रैल को अमित शाह बिहार के दौरे पर आने वाले हैं और यहां सासाराम में उनकी रैली होनेवाली है इससे ठीक पहले रामनवमी के जुलूस के बाद यहां हंगामा हो गया और इलाके में फैली आगजनी और पत्थरबाजी की घटना को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई है.
Supreme Court: धर्म की बुनियाद पर एक दूसरे के खिलाफ पनप रही नफरत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी बात कही है. साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार को नसीहत भी दी है.
Barmer News : देश में इन दिनों सनातन संस्कृति को लेकर जहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का मुद्दा शांत हुआ ही नहीं था उससे पहले ही राजस्थान में चुनावी वर्ष में योग गुरु बाबा स्वामी रामदेव के एक बयान ने भूचाल ला दिया है. बाड़मेर में एक धर्म सभा को संबोधित करते हुए योगगुरु बाबा रामदेव ने इस्लाम और मुसलमानों पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है.
Controversial Statement of Baba Ramdev: एक बार फिर योग गुरु बाबा रामदेव कंट्रोवर्सी में आ गए हैं. रामदेव बाबा ने इस्लाम और ईसाई धर्म पर विवादित बयान दे दिया है. राजेस्थान के बाड़मेर में एक सभी के दौरान उन्होंने इस्लाम और ईसाई धर्म पर हमला बोल दिया है. रामदेव बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो