Advertisement
trendingNow1491281

'कंटीले तारों के आगे' फंसी 31 रोहिंग्याओं की जिंदगी, भारत ने सुरक्षित वापसी का दिया भरोसा

भारत सरकार ने 2017 में संसद को बताया था कि 14,000 से अधिक रोहिंग्या मुसलमान भारत में रह रहे हैं.

.(फाइल फोटो)
.(फाइल फोटो)

नई दिल्ली: त्रिपुरा में प्रवेश करने की कोशिश करने को लेकर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा हिरासत में लिए गए 31 रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने के लिए बांग्लादेश से भारत के बातचीत करने की संभावना है. इन 31 लोगों में नौ महिलाएं और 16 बच्चे भी शामिल हैं. दरअसल, ये रोहिंग्या मुसलमान त्रिपुरा में भारत -बांग्लादेश सीमा पर लगे कंटीले तारों के आगे ‘‘नो मैन्स लैंड (ऐसी भूमि जिस पर किसी देश का अधिकार न हो)’’ में फंसे हुए हैं. बीएसएफ के स्थानीय कमांडेंट अपने बांग्लादेशी समकक्ष बार्डर गार्ड्स ऑफ बांग्लादेश के संपर्क में हैं और इन लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय के बांग्लादेश सरकार के साथ बातचीत करने की उम्मीद है.

बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी ने गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी है.  उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 2017 में संसद को बताया था कि 14,000 से अधिक रोहिंग्या मुसलमान भारत में रह रहे हैं.  ये लोग शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के पास पंजीकृत हैं.

वहीं, मानवाधिकार संगठनों का अनुमान है कि भारत में करीब 40,000 रोहिंग्या हैं.  इस बीच, ढाका से प्राप्त एएफपी की खबर के मुताबिक पिछले तीन दिनों से भारत - बांग्लादेश सीमा पर फंसे इन 31 लोगों को दोनों देशों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया है.  म्यामां वापस भेजे जाने के डर से हाल के हफ्तों में लगभग 1300 रोहिंग्या मुसलमानों ने भारत से बांग्लादेश में प्रवेश किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बांग्लादेशी सीमावर्ती शहर कस्बा के स्थानीय शासन के अधिकारी मनन जहांगीर ने कहा, ‘‘ वे लोग अब तंबू में रह रहे हैं जो भारतीय सुरक्षा बलों ने उन्हें सीमा की जीरो लाइन पर दिया था. ’’ संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी समझौता पर भारत ने हस्ताक्षर नहीं किया है और उसने 2018 में 230 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया था.   

इनपुट भाषा से भी 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news