LIVE: देशभर में दिख रहा है डॉक्टरों की हड़ताल का असर, इलाज के लिए भटक रहे हैं मरीज
Advertisement
trendingNow1541088

LIVE: देशभर में दिख रहा है डॉक्टरों की हड़ताल का असर, इलाज के लिए भटक रहे हैं मरीज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसजीपीजीआई में ओपीडी और सर्जरी पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि केजीएमयू और लोहिया संस्थान में संकाय सदस्यों के सहारे ओपीडी चलाने का दावा किया जा रहा है.

LIVE: देशभर में दिख रहा है डॉक्टरों की हड़ताल का असर, इलाज के लिए भटक रहे हैं मरीज
LIVE Blog

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के साथ हुए व्यवहार के बाद हड़ताल का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है. आज राजधानी दिल्ली में सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, आरएमएल, जी टीबी, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, संजय गांधी मेमोरियल, दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसजीपीजीआई में ओपीडी और सर्जरी पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि केजीएमयू और लोहिया संस्थान में संकाय सदस्यों के सहारे ओपीडी चलाने का दावा किया जा रहा है. केजीएमयू, लोहिया और एसजीपीजीआई के रेजीडेंटों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया है. हालांकि इमरजेंसी सेवाएं चलती रहेंगी. 

 

17 June 2019
10:00 AM

केरल में निजी और राजकीय दोनों अस्पतालों के डॉक्टर भी सांकेतिक हड़ताल पर हैं. एक ओर जहां निजी क्षेत्रों के डॉक्टरों ने आकस्मिक सेवाओं को उपलब्ध कराने के साथ एक दिवसीय हड़ताल का विकल्प चुना, वहीं सरकारी क्षेत्र के डॉक्टरों ने सभी बाह्य-रोगी सेवाओं के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक दो घंटे के लिए सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया.

09:45 AM

सफदरजंग में अनिश्चितकालीन हड़ताल
सफदरजंग अस्पताल के आरडीए ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है। इस दौरान ओपीडी सेवा प्रभावित रहेगी और ऑपरेशन थियेटर बंद रहेंगे. सिर्फ इमरजेंसी सेवा का संचालन होगा.

 

09:43 AM

इन अस्पतालों में करीब 14,500 रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से ओपीडी प्रभावित रहेंगी. वहीं ऑपरेशन थियेटर बंद रहने की वजह से पहले से निर्धारित ऑपरेशन नहीं हो पाएंगे. 

09:43 AM

डॉक्टरों के समर्थन में IMA की हड़ताल से देश भर में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी प्रभावित

09:43 AM

 आज राजधानी दिल्ली में सफदरजंग, लेडी हार्डिंग, आरएमएल, जी टीबी, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, संजय गांधी मेमोरियल, दिन दयाल उपाध्याय अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे.

09:39 AM

दिल्ली के इन अस्पतालों के लिए जारी किया गया नंबर
यहां पहुंचने वाले मरीज़ हड़ताल से  अस्पताल में कौन-कौन सी स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हुई है उसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं..
1. सफदरजंग  :- 26165060, 26165032, 26168336
2. लेडी हार्डिंग :- 011 2336 3728
3. आरएमएल :-91-11-23404040
4. जी टीबी  :- 011 2258 6262
5. डॉ बाबासाहेब अंबेडकर:- 0120 245 0254
6. संजय गांधी मेमोरियल :-011 2792 2843 / 011 2791 5990
7.दिन दयाल उपाध्याय : 011 2549 4402

 

Trending news