Advertisement
trendingNow1485205

नए साल पर होटल में डांस करते दिखे संजय निरुपम, बीजेपी उपाध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो

संजय निरुपम का डांस और बप्पा की पूजा करते हुए वीडियो और तस्वीर को साझा करते हुए मोहित कंबोज ने लिखा, संजय निरुपम के दो चेहरे हैं.

नए साल पर होटल में डांस करते दिखे संजय निरुपम, बीजेपी उपाध्यक्ष ने शेयर किया वीडियो

मुंबई (विनय तिवारी) : मुंबई बीजेपी के उपाध्यक्ष मोहित कंबोज ने कांग्रेस नेता संजय निरुपम पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है. मोहित कंबोज ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और एक फोटो को शेयर किया है. मोहित ने दावा किया है कि नए साल के मौके पर संजय निरुपम ने जनता को दिखाने और अपनी छवि को अच्छा दिखाने के लिए सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करते हुए फोटो को शेयर किया था, लेकिन हकीकत में संजय निरुपम 31 दिसंबर की रात को होटल में जमकर डांस कर रहे थे.

संजय निरुपम के लिए मोहित ने लिखी ये लाइनें
संजय निरुपम का डांस और बप्पा की पूजा करते हुए वीडियो और तस्वीर को साझा करते हुए मोहित कंबोज ने लिखा, संजय निरुपम के दो चेहरे, जनता को दिखाने का चेहरा अलग और असली चेहरा अलग, जनता को बताया कि नववर्ष की शुरुआत मंदिर में दर्शन करके की, जबकि नववर्ष की पूरी रात मयखाने में गुज़री.

 

Add Zee News as a Preferred Source

 

मोहित के वीडियो पर भड़के संजय
मोहित द्वारा वीडियो शेयर किए जाने के बाद संजय निरुपम ने अपने ट्विटर पर लिखा है, 'हां मैंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ नए साल का जश्न मनाया, अगर बीजेपी के शासन में यह अपराध है तो सरकार को मेरे खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए.'

 

 

बता दें कि 1 जनवरी को सुबह संजय निरुपम ने कुछ तस्वीरों को ट्विटर पर शेयर किया था. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए संजय निरुपम की ओर से लिखा गया था कि वह नए साल के पहले दिन मुंबई के सिद्दीविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने के लिए गए थे.  

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news