अपने बीमार गुरू से मिलने आज ऋषिकेश जाएंगे PM मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Advertisement

अपने बीमार गुरू से मिलने आज ऋषिकेश जाएंगे PM मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देवनगरी ऋषिकेश जाएंगे। पीएम मोदी अपने बीमार गुरु स्वामी दयानंद गिरि से मिलने के लिए ऋषिकेश जा रहे हैं। पीएम बनने के बाद उत्तराखंड की उनकी यह पहली यात्रा है। मोदी 40 मिनट तक स्वामी दयानंद गिरी के ऋषिकेश वाले आश्रम में रुकेंगे। इस दौरान पीएम मोदी गंगा तट पर ध्यान भी लगाएंगे। माना जाता है कि स्वामी दयानंद का नरेंद्र मोदी के जीवन पर गहरा प्रभाव है और वह अपने गुरु की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं।

अपने बीमार गुरू से मिलने आज ऋषिकेश जाएंगे PM मोदी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ऋषिकेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देवनगरी ऋषिकेश जाएंगे। पीएम मोदी अपने बीमार गुरु स्वामी दयानंद गिरि से मिलने के लिए ऋषिकेश जा रहे हैं। पीएम बनने के बाद उत्तराखंड की उनकी यह पहली यात्रा है। मोदी 40 मिनट तक स्वामी दयानंद गिरी के ऋषिकेश वाले आश्रम में रुकेंगे। इस दौरान पीएम मोदी गंगा तट पर ध्यान भी लगाएंगे। माना जाता है कि स्वामी दयानंद का नरेंद्र मोदी के जीवन पर गहरा प्रभाव है और वह अपने गुरु की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं।

और पढ़ें: जानिए कौन हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरु?

अपनी इस यात्रा के दौरान मोदी स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए आईडीपीएल हॉकी मैदान में मोदी की स्वागत सभा आयोजित किया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सभा का समय दोपहर करीब एक बजे तय किया गया है। बहरहाल, भाजपाइयों ने कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।
 
पीएम मोदी के ऋषिकेश दौरे को लेकर टिहरी, देहरादून व पौड़ी जिले का जिला प्रशासन और पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। दयानंद आश्रम में पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारियों ने डेरा डाल लिया है। आश्रम को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
 

Trending news