ऋषिकेश के तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पर्यटन को देखते हुए राज्य सरकार शहर के भविष्य के विकास को व्यवस्थित करने की तैयारी में जुटी है. महायोजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, जिसमें आवास, कारोबार, सड़क, यातायात, पार्किंग और पर्यटन के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखा जाएगा.
ऋषिकेश में भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न से जुड़े बेहद प्राचीन मंदिर मौजूद हैं, जिनके पीछे तपस्या, मौन साधना और पौराणिक वरदानों का इतिहास छिपा हुआ है.
ऋषिकेश में एक कंटेंट क्रिएटर ने सिर्फ 3 घंटे में लोगों को तिलक लगाकर ₹2,350 कमा लिए. सोशल मीडिया पर यह 'सोशल एक्सपेरिमेंट' वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं.
सोशल मीडिया पर ऋषिकेश और श्रीलंका के होटल किरायों को लेकर एक नया विवाद छिड़ गया है. जानिए क्यों लोग अब भारत की जगह विदेश घूमना ज्यादा सस्ता मान रहे हैं.
Bungee Jumping Experience: न सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं. बंजी जंपिंग हो या जियांट स्विंग, ऋषिकेश में जेन जी की भीड़ देखी जा सकती है. इस एडवेंचर को करीब से एक्सपीरियंस करने के लिए जेन जी की भीड़ जंपिन हाइट्स पहुंचती है.
Rishikesh forest land survey: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहे वन भूमि के सर्वे के विरोध में ऋषिकेश में स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया. प्रदर्शन कर रही भीड़ ने हरिद्वार हाइवे और रेल मार्ग को भी जाम कर दिया. लोगों को हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद हालात बिगड़ गए. भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं. आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. इस मामले में पुलिस ने करीब 600 अज्ञात लोगों और 21 पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है.
Rishikesh Foreign Woman Viral Video: उत्तराखंड की प्रमुख तीर्थ नगरी ऋषिकेश में एक विदेशी माहिला का बिकिनी में गंगा में स्नान करने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मच गया है. कुछ लोग वीडियो को देख कह रहे हैं- ये मां गंगा है कोई स्वीमिंग पूल नहीं....तो वहीं विदेशी महिला की यह हरकत व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक भावनाएं और सांस्कृतिक संवेदनशीलता के बीच की रेखा पर सवाल खड़े करती है.
Woman takes dip in Ganga wearing Bikini: सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को भड़का दिया. एक विदेशी महिला ने गंगा नदी में बिकिनी पहनकर डुबकी लगाई है. जिसे देख इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. एक यूजर ने लिखा- इसपर फाइन लगाओ. दूसरे यूजर ने लिखा- पका इसकी आंखों और स्कीन में इनफेक्शन होगा. तीसरे यूजर ने लिखा- मर्द भी तो कच्छा पहनकर नाहते हैं. देखें वीडियो.
उत्तराखंड में इन दिनों कुदरत अपना कहर बरपा रही है. पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी ही पानी नजर आ रहा है. नदी नाले भी उफान पर हैं. वहीं, लैंडस्लाइड से भी जीना मोहाल है. ऐसे में देखिए प्रकृति के रौद्र रूप के मंजर...
AIIMS Rishikesh Video: संभल के 27 साल के एक युवक को एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने नया जीवनदान दिया है. युवक के जांघ में कद्दू के आकार का ट्यूमर हो गया था. इसके चलते युवक न तो बैठ पा रहा था न ही शौच कर पा रहा था. घातक बीमारी से युवक त्रस्त आ गया था. एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने ट्यूमर को निकाल कर नया जीवनदान दिया है. एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों का दावा है कि यह अपनी तरह का पहली सर्जरी है. उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले सलमान के बाए पैर में ट्यूमर हो गया था. पिछले 6 साल से सलमान बिस्तर पर हैं. सलमान को बैठने-उठने के अलावा शौच करने में भी दिक्कत हो रही थी.
ऋषिकेश में घूमने के लिहाज से एक शांत और सुंदर वातावरण वाली जगह है और हर साल यहां साल के 12 महीने जमकर पर्यटक आते हैं. लेकिन, आज हम यहां पर कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिनके बारे में आप नहीं जानते होंगे.
Rishikesh Viral Video: ऋषिकेश में गुरुवार को रिवर रॉप्टिंग के दौरान एक पर्यटक बोट से गिर गया और लहरों में बहने लगा. लेकिन राफ्टिंग गाइड ने बहादुरी और तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही रस्सा फेंका और फिर पानी में कूदकर युवक की जान बचाई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
Delhi Accident News: दिल्ली के लक्ष्मी नगर का रहने वाला सचिन अपनी दोस्ते के साथ ऋषिकेश घूमने गया था. जहां गंगा का बहाव तेज होने के चलते वह पानी में बह गया. मौके पर युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
Destination tourist place in Summer: ପ୍ରବଳ ଗୁଳୁଗୁଳି ଆଉ ଗ୍ରୀଷ୍ମ ଲହରୀରୁ ମୁକ୍ତି ପାଇବା ପାଇଁ ଅଧିକାଂଶ ପର୍ଯ୍ୟଟକଙ୍କ ପ୍ରଥମ ପସନ୍ଦ ପାଲଟିଥାଏ କାଶ୍ମୀର। କିନ୍ତୁ କାଶ୍ମୀର ପହଲଗାମରେ ଆତଙ୍କୀ ଆକ୍ରମଣ ପରେ ଏଠାକୁ ଆସିବା ପାଇଁ ଏବେ ପର୍ଯ୍ୟଟକ ନାପସନ୍ଦ କରୁଛନ୍ତି।
Rishikesh fight Video: ऋषिकेश के काली की ढाल क्षेत्र में पार्किंग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने सरदार जी की पगड़ी उतारकर उनकी पिटाई कर दी और पत्थर मारकर एक शोरूम में तोड़फोड़ कर दी. बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन हालात बेकाबू हो गए.
Rishikesh fight video: ऋषिकेश में सर्वहारा नगर स्थित बाइक शोरूम मालिक और पार्षद के बीच पार्किंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. भीड़ ने बाइक शोरूम पर पथराव कर दिया. दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर देकर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन इसलिए भी अहम है क्योंकि यह चीन से सीमा लगने वाले उत्तराखंड में बुनियादी ढांचा बनाने का काम करेगी. इसके अलावा इसका उद्देश्य चार धामों के लिए यातायात को और सुगम बनाना है.
Haridwar-Rishikesh: ऋषिकेश से कुंजापुरी मंदिर तक रोपवे बनने से न सिर्फ श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में आसानी होगी. बल्कि यहां बड़ी संख्या में पर्यटक भी आ सकेंगे क्योंकि कुंजापुरी की पहाड़ी से हिमालय के सुंदर नजारे दिखते हैं.
Mohan Bhagwat on Unity: ऋषिकेश में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भारत को लेकर बड़ा बयान सांझा किया। मोहन भागवत ने भारी की बदलती तस्वीर को लेकर एकता का संदेश दिया। इसके साथ ही मोहन भागवत ने कहा कि, 'स्वार्थी लोग देश को बांटने की कोशिश में हैं'.
Rishikesh AIIMS Video: ऋषिकेश एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर और महिला नर्सिंग स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जो हाथापाई तक पहुंच गई. बताया जा रहा है कि रेजीडेंट डॉक्टर ने महिला नर्सिंग स्टाफ को थप्पड़ मारने की कोशिश की. मामले की शिकायत पर एम्स प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रेजीडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है. हाल ही में एक महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी हुई है. आप भी ये वायरल वीडियो देखें
Rishikesh Rafting: हाल ही में इस रोमांचक खेल की शांति एक परेशान करने वाली घटना से भंग हो गई जिसे एक वायरल वीडियो में कैद कर लिया गया. इस वीडियो में गंगा नदी के किनारे टूरिस्ट और राफ्टिंग गाइडों के बीच झगड़े को दिखाया गया.
Rishikesh Fight Viral Video: गर्मियों में राफटिंग का लुत्फ उठाने के लिए लोग अक्सर उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश आते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर ये जगह सुर्खियों में बनी हुई है. दरअसल एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच जबरदस्त लड़ाई हो रही है. दोनों गुटों के बीच लड़ाई क्यों हुई इसका कारण साफ नहीं हो पाया है. जानकारी के लिए बता दें ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के पेज से शेयर हुआ है.