Cyber Crime: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले जालसाज का भंडाफोड़, गुजरात में बैठकर बना रहा था शिकार

Dungarpur News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले की साइबर थाना पुलिस में 27 मार्च को दर्ज करवाए गए साइबर ठगी के मामले में सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अब पुलिस ठगे गए रुपयों की बरामदगी में लगी है.

Cyber Crime: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले जालसाज का भंडाफोड़, गुजरात में बैठकर बना रहा था शिकार

Rajasthan News: डूंगरपुर जिले की साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 9.70 लाख रुपए की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी गुजरात के मेहसाणा का रहने वाला है. फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. 

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी
साइबर थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि 27 मार्च को दिलीप मेघवाल पुत्र धुलेश्वर मेघवाल निवासी खुदारडा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इसमें बताया कि 20 फरवरी को उसके पास एक कॉल आया कि आप अपना डीमैट खाता खुलवाकर ऑनलाइन ट्रेडिंग टिप (डिब्बा ट्रेडिंग) कार्य करो, जिसमें काफी अधिक मुनाफा कमा सकते हो. जिस पर डीमैट अकाउंट खुलवा कर कॉल करने वाले व्यक्ति के साथ में काम करने लगा. उस व्यक्ति ने ट्रेड खरीदने के नाम पर अलग-अलग अकाउंट में 9 लाख 70 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए. इसके बाद मुनाफे की बात करने पर वह उसे झूठा दिलासा देता रहा. बार-बार पूछने पर उसने फोन ऑफ कर दिया, जिस पर उसे ठगी का अहसास हुआ.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ठगे गए रुपयों की बरामदगी के प्रयास में जुटी पुलिस
मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी. अकाउंट डिटेल का पता लगाने पर मुख्य आरोपी देव सिंह उर्फ बकाजी पुत्र रामसंग जी ठाकोर निवासी वागाजी पूरा गोठवा थाना विसनगर हाल वडनगर जिला मेहसाणा गुजरात का पता लगा. पुलिस ने आरोपी के बारे में सादे वर्दी में पता लगाया. आरोपी के ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी करने की वारदातों का लगा. पुलिस ने आरोपी देव सिंह उर्फ बडला को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस ऑनलाइन ठगे गए रुपयों की बरामदगी के प्रयास कर रही है. 

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news