
Rajasthan News: विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान सायला की चुनावी सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान में भाजपा सरकार बनने पर जवाई नदी को पुनर्जीवित करने की घोषणा की थी. भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रांत का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री का अमित शाह का यह वादा याद दिलाने के लिए विधानसभा पहुंचा.
मुख्यमंत्री भी किया था वादा
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग से मुलाकात की. योगेश्वर गर्ग इस संबंध में मुख्यमंत्री विजय लाल शर्मा को पत्र लिखा. साथ ही उन्होंने जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत से किसानों की मुलाकात भी कार्रवाई. किसानों ने सुरेश सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा और जानकारी दीजिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव में यह वादा किया था. किसानों ने कहा कि बाद में लोकसभा चुनाव 2024 में जालौर सांसद प्रत्याशी की नामांकन सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उक्त घोषणा को फिर से दोहराया था.
भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर ध्यान दिलाया है.
सीएम भजनलाल को लिखा पत्र
वहीं, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि उन्होंने किसने की से किए गए इस वादे की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री पत्र लिखा है. साथ ही जन संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत को भी इस बारे में अवगत करा दिया है. गर्भ ने कहा कि मुझे आशा है कि सरकार किसानों की इस मांग को मान लेगी.