CMR में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई चंद्रयान की लैंडिंग, CM गहलोत ने ISRO टीम को दी बधाई
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1838692

CMR में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई चंद्रयान की लैंडिंग, CM गहलोत ने ISRO टीम को दी बधाई

Chandrayaan 3 Landing: राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री निवास चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखी. गहलोत ने कहा कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था तब वो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे. 

CMR में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई चंद्रयान की लैंडिंग, CM गहलोत ने ISRO टीम को दी बधाई

Jaipur News: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विद्यार्थियों के साथ मुख्यमंत्री निवास चंद्रयान 3 की लाइव लैंडिंग देखी. गहलोत ने कहा कि जब चांद पर पहली बार इंसान उतरा था तब वो इस ऐतिहासिक घटना को लेकर एक छात्र के रूप में बेहद उत्साहित थे. 

आज हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत, देशवासियों की आशा एवं विश्वास का परिणाम है कि चंद्रयान-3 को दक्षिणी ध्रुव पर उतारकर इसरो ने एक नया इतिहास रच दिया है. इस अभूतपूर्व उपलब्धता के लिए सीएम गहलोत ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी.

यह भी पढ़ें- चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर राजस्थान के इस NRI कारोबारी के ऐलान ने सरकारों को भी छोड़ा पीछे

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को वर्ष 1962 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू ने डॉ. विक्रम ए. साराभाई की सलाह पर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति (इन्कोस्पार) के नाम से स्थापित किया था. 15 अगस्त, 1969 को श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल में इस संगठन को मजबूत करते हुए इसका नाम इसरो किया गया.

वैज्ञानिक समझ को विकसित करने के लिए उठाए जा रहे कदम
सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं में खगोलीय और अंतरिक्ष विज्ञान के विकास को लेकर वैज्ञानिक समझ को विकसित करने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं. जयपुर का जंतर मंतर प्राचीन भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान का प्रतीक है, जो खगोल विज्ञान को लेकर प्रदेशवासियों के उत्साह और जिज्ञासा को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के लगभग 1500 राजकीय विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक गतिविधियों के प्रोत्साहन के लिए साइंस एंड स्पेस क्लब खोले जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- Aditya L1 mission : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद अब इसरो सूर्य पर भेजेगा Aditya L-1, फिर शुक्र की बारी

हो रहा साइंस पार्क का विकास 
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए नासा के सहयोग से एस्टरॉइड खोज अभियान भी संचालित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल प्लेनेटोरियम, डिस्प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर, विज्ञान केन्द्र, उच्च स्तरीय रिजोल्यूशन के टेलीस्कोप, साइंस पार्क के विकास सहित विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं.

ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जाहिदा खान, मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा, मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोरा, अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संदीप वर्मा, प्रमुख शासन सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा भवानी सिंह देथा, शासन सचिव स्कूल शिक्षा नवीन जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे.

 

Trending news