राजस्थान के तापमान में गिरावट, 16 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1464020

राजस्थान के तापमान में गिरावट, 16 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज

Jaipur News:  बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 5.1 डिग्री के साथ बीती रात फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. 

राजस्थान के तापमान में गिरावट, 16 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज

Jaipur News: बीते करीब एक सप्ताह से प्रदेश में स्थिर बने मौसम में अब हल्का बदलाव देखने को मिला है. बीते 24 घंटों से प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट ने फिर से लोगों को राहत देना शुरू किया है. इस दौरान प्रदेश के करीब सभी जिलों में जहां रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया तो वहीं अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. 

बीते 24 घंटों में एक बार फिर से मौसम ने प्रदेशवासियों को हल्की राहत देना शुरू कर दिया है. बीते 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में करीब 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 5.1 डिग्री के साथ बीती रात फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो वहीं प्रदेश के 16 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. इसके साथ ही प्रदेश के 17 जिलों में अब दिन का तापमान 28 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है. हालांकि करीब आधा दर्जन जिलों में अभी भी दिन का तापमान 30 डिग्री से पार दर्ज किया जा रहा है. 

बीते 24 घंटों में अधिकतर जिलों में गिरा तापमान
दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट ने दी राहत
बीती रात 16 जिलों में रात का तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे
करीब सभी जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज
5.1 डिग्री के साथ फतेहपुर में सबसे कम तापमान दर्ज
तो वहीं 17 जिलों में दिन का तापमान पहुंचा 28 डिग्री से नीचे
हालांकि अभी भी आधा दर्जन जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार
आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट की और संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. हालांकि अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम मिला-जुला दर्ज होने की संभावना है. साथ ही, इस दौरान कुछ जिलों में रात के तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री तक गिरावट होने के साथ ही दिन के तापमान में भी करीब 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 

Trending news