Rajasthan weather: प्रदेश में हांड कपाती सर्दी का सितम जारी, कोहरे की जद में घिरा राजस्थान
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1519693

Rajasthan weather: प्रदेश में हांड कपाती सर्दी का सितम जारी, कोहरे की जद में घिरा राजस्थान

Rajasthan weather: प्रदेश में सर्दी  से लोग बेहाल है. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं.

Rajasthan weather: प्रदेश में हांड कपाती सर्दी का सितम जारी, कोहरे की जद में घिरा राजस्थान

Rajasthan weather: प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है, मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. बीती रात चुरू,सीकर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  चुरू, सीकर जिले में रात का न्यूनतम तापमान करौली जिले में का रात का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री रहा.पिलानी का न्यूनतम रात का न्यूनतम तापमान 01.2 रहा,जालोर जिले में रात का न्यूनतम तापमान रहा प्रदेश में सबसे ज्यादा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया. डूंगरपुर जिले का न्यूनतम तापमान रहा।

छाया घना कोहरा

 प्रदेश में कई जिलों में घना कोहरा दर्ज किया गया.दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है.वही प्रदेश के कुछ जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में में एक से 4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.प्रदेश में पिछले 7 दिनों से हाड़ कपानें वाली सर्दी पड़ रही है.

प्रदेश के अन्य जिलों के बीती रात न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो बीती रात अजमेर जिले का रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा, भीलवाड़ा जिले का रात का तापमान 6.0 डिग्री रहा, वनस्थली का न्यूनतम तापमान 4.6 दर्ज किया गया, वहीं अलवर का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया, इसी तरह राजधानी जयपुर का न्यूनतम रात का तापमान 7.2 डिग्री रहा.

पिलानी का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री दर्ज किया गया, सीकर जिले का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, कोटा जिले का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया, बूंदी जिले का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया, डबोक का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया, बाड़मेर जिले का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री दर्ज किया गया, जैसलमेर जिले का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री दर्ज किया गया, जोधपुर जिले का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया.

फलोदी जिले का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया.इसी के साथ बीकानेर जिले का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया,चूरू ज़िले का न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री रहा, श्रीगंगानगर जिले का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री दर्ज किया गया, धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया, नागौर जिले का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया, टोंक जिले का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया,बूंदी ज़िले का रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया.

बांरा ज़िले का रात का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया, वही चित्तौड़गढ़ का रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.9 डिग्री दर्ज किया गया, डूंगरपुर जिले का रात का तापमान सबसे अधिक रहा 12.0 डिग्री रहा, हनुमानगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया, जालौर जिले का तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं सिरोही जिले का तापमान 6.3 डिग्री दर्ज किया गया,वहीं फतेहपुर सीकर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस 0.7 डिग्री रहा, वही करौली जिले का रात का न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा.

प्रदेश में रात के समय सबसे गर्म जिले की बात की जाए तो प्रदेश में सबसे ज्यादा 12.6 डिग्री दर्ज किया गया डूंगरपुर जिले का अधिकतम तापमान रहा.जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया.हनुमानगढ जिले का न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री दर्ज किया गया.जालौर जिले का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री दर्ज किया गया.सिरोही जिले का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया.

प्रदेश के 9 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी करा अलर्ट, अलवर, भरतपुर, दौसा, झुंझुनू, करौली, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, के लिए अलर्ट, इन 9 जिलों में घना कोहरा शीत लहर और अति शीत लहर चलने की ज्यादा संभावनाएं.मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में कम हो रहा, वैसे वैसे सर्दी का प्रकोप ज्यादा बढ़ेगा.आने वाले साल का पहले सप्ताह में इस सीजन की सबसे ज्यादा सर्दी पड़ने का पूर्वानुमान लगाया गया है.फिर भी अगर सर्दी के सितम की बात की जाए तो मौसम विभाग की ओर से सर्दी से प्रदेशवासियों को जल्द राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. 

Reporter: ANOOP SHARMA 

खबरें और भी हैं...

देखिए राजस्थान के इस किले की खूबसूरत तस्वीरें, चारों तरफ लिपटी सफेद चादर

Sachin Pilot : सियासी पेंच के बीच 'असली पेंच' लड़ाने पहुंचे सचिन पायलट, जाने पूरा माजरा

बाड़मेर में रहस्यमय घर! आसमान से हर रोज बरस रहे पत्थर

Trending news