Trending Quiz : शरीर का कौन-सा अंग मौत के बाद भी बढ़ता रहता है?

Trending Quiz : क्विज एक ऐसी प्रणाली है, जिसमें बड़े और बच्चे खेल-खेल में अपनी नॉलेज बढ़ा लेते हैं. इससे लोगों की जनरल नॉलेज तो बढ़ती ही है, इसके सवाल आम जिंदगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं. हम आज आप से ऐसे ही कुछ खास सवाल पूछने जा रहे हैं, और उनके जवाब भी देंगे.

Trending Quiz : शरीर का कौन-सा अंग मौत के बाद भी बढ़ता रहता है?

General Knowledge Trending Quiz : आज के दौर में  लोग अपनी नॉलेज में इजाफा करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं. क्विज इनमें सबसे आधुनिक और कारगर तरीका है. इससे लोगों की जनरल नॉलेज मजबूत होती है, और उनका ऐसे प्रश्नों से सामना होता है, जो उनका सोच से परे होते हैं. क्विज के प्रश्नों की खास बात ये होती है, इसके उत्तर अतरंगी होते हैं. हम आज आपसे ऐसे ही कुछ सवाल पूछने जा रहे हैं, जो आपकी नॉलेज में इजाफा करेंगे. 

सवाल 1 -  शरीर का कौन-सा अंग मौत के बाद भी बढ़ता रहता है? 
जवाब 1 -  न्यूज मीटर (newsmeter.in) की वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, एक अध्ययन के अनुसार, मृत्यु के बाद बाल और नाखूनों के बढ़ने का मिथक एक जैविक प्रक्रिया पर आधारित है जो मृत्यु के बाद हो सकती है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित इस अध्ययन में कहा गया है कि मृत्यु के बाद शरीर में पानी की कमी और सूखने की प्रक्रिया से त्वचा में सिकुड़न हो सकती है. मैपल्स और कई त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, इस सिकुड़न से बाल और नाखूनों के आसपास की त्वचा पीछे हट जाती है, जिससे बाल और नाखून अधिक लंबे दिखाई देते हैं. यह एक प्रकार का दृष्टि भ्रम है, जहां सिकुड़ी हुई त्वचा के विपरीत बाल और नाखून अधिक प्रमुख दिखाई देते हैं. हालांकि, वास्तविकता यह है कि बाल और नाखूनों की वृद्धि के लिए जटिल हार्मोनल संतुलन की आवश्यकता होती है, जो मृत्यु के बाद संभव नहीं होता.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इस खबर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें...

सवाल 2 -  सात पहाड़ियों का नगर किस शहर को कहा जाता है और क्यों?
जवाब 2 -  सिटी ऑफ रोम को सात पहाड़ियों का शहर कहा जाता है. यह शहर सात पहाड़ियों से घिरा हुआ होने के कारण सात पहाड़ियों का नगर कहलाता है.

सवाल 3 - भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है?
जवाब 3 - भारत का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कोलकाता में है.

सवाल 4 - चांद पर सबसे पहले कौन सा जानवर गया था?
जवाब 4 - हालांकि, चांद पर जाने वाला पहला जानवर एक कुत्ता था.

सवाल 5 - किस सागर में एक भी मछली नहीं पाई जाती है?
जवाब 5 - मृत सागर का पानी सामान्य समुद्री पानी से 6–7 गुना ज्यादा खारा होता है. नमक की मात्रा ज्यादा होने के कारण मछली तथा दूसरे समुद्री जीव जीवित नहीं रह सकते हैं.

सवाल 6 - देश में पहली बार राष्ट्रपति शासन किस राज्य में लगाया गया था?
जवाब 6 - सरकारी आंकड़ों के मुताबिक आजादी के बाद पंजाब वह राज्य था, जहां राष्ट्रपति शासन लगाया गया था. कांग्रेस में फूट की वजह से यहां 20 जून 1951 से 17 अप्रैल 1952 के बीच राष्ट्रपति शासन लगाया गया.

सवाल 7 - सांप कौन सा रंग देखकर पागल हो जाता है?
जवाब 7 - सांप नीला रंग देखकर पागल हो जाता है.

सवाल 8 - भारत का पेरिस किस शहर को कहा जाता है?
जवाब 8 - भारत का पेरिस जयपुर को कहा जाता है.

Disclaimer-

'ज़ी राजस्थान' इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता. हमारा मकसद, आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाना है. हम आपके लिए इस तरह की जानकारियां विभिन्न विश्वसनीय वेबसाइट्स से जुटाने का प्रयास करते हैं. 

Trending news