जालोर में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को किया प्रेरित
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1299386

जालोर में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान के लिए लोगों को किया प्रेरित

जालोर जिले के भीनमाल में ''आजादी का अमृत महोत्सव‘ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में व्यापक जनसहभागिता के उद्देश्य से तिरंगा रैली की शुरुआत की. 13, 14 एवं 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान के लिए भी कार्यकर्ता निकलेंगे.

आजादी का अमृत महोत्सव‘ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान.

Bhimnal: जालोर जिले के भीनमाल में भारत देश इस वर्ष आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा हैं. ऐसे में हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो भीनमाल नगर मण्डल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ. यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रांरभ होकर शहर के विभिन स्थानों से होती हुई माघ चौक पर भारत माता के पूजन के बाद समापन हुआ.

हर घर तिरंगा नारा अब जन आंदोलन बन गया
जिसमें सैकंड़ों की संख्या में नगरवासियो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यात्रा में शहरवासियो में अलग ही देशभक्ति का उत्साह नजर आया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवलाराम देवासी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा नारा अब जन आंदोलन बन गया है.

तिरंगा रैली की शुरुआत
''आजादी का अमृत महोत्सव‘ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में व्यापक जनसहभागिता के उद्देश्य से तिरंगा रैली की शुरुआत की. 'हर-घर तिरंगा' अभियान में उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया. प्रदेश के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा के साथ पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता आम जन के साथ जनजागरण के लिए गली, मोहल्लों, शहरों, गांवों के लिए निकलेंगे. 13, 14 एवं 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान के लिए भी कार्यकर्ता निकलेंगे.

देवासी ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सब भारत के आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जो देश के 135 करोड़ नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का आधार बनेगा. भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश जांगू ने कहा कि पूरा देश अपनी आजादी के अमृत महोत्सव की भव्य तैयारी कर रहा है. ऐसे वक्त में तिरंगा यात्रा जन जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है, जो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अपने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति हम सबके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत कर रहा है.

ये भी पढ़ें- पाक में रहने वाले परिवार को जब मिली भारतीय नागरिकता, तो कहा- 'मेरी जान तिरंगा है'

भाजयुमो भीनमाल नगर मण्डल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन
यह मौका इस देश की आजादी के लिए जिन अमर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था, उन सबको नमन, स्मरण और उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करने का हमारे लिए अवसर लेकर आया है. भाजयूमो भीनमाल मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर सुरेश बंजारा, पुखराज बगोटी, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र माली ,नगर महामंत्री प्रवीण दवे, भरतसिंह भोजाणी , वालाराम मोदी ,राजवीर राजपुरोहित ,अशोक देवासी ,अजयपाल सिंह अरणाय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.

जालोर की खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Reporter- Chirag Prajapat

 

Trending news