Rajasthan Crime: दिवाली के दिन कुल्हाड़ी से काट डाला खेत में सोया युवक, बोला-पत्नी के साथ था इसका चक्कर

Jhalawar Murder News: झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में दीपावली की बीती रात में खेत पर सोए युवक की धारदार हथियार से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई थी. आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ अवैध संबंध होने का शक था.

Rajasthan Crime: दिवाली के दिन कुल्हाड़ी से काट डाला खेत में सोया युवक, बोला-पत्नी के साथ था इसका चक्कर

Jhalawar Murder News: राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में दीपावली की बीती रात में खेत पर सोए युवक की धारदार हथियार से वार कर नृशंस हत्या कर दी गई थी. 

मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पथरिया गांव निवासी ही युवक सूजान मीणा को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी का मृतक के साथ अवैध संबंध होने का शक था. इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया कि दीपावली के एक दिन पहले रात में अकलेरा थाना क्षेत्र के पथरिया गांव में अपने खेत की टापरी में सो रहे युवक रंजीत मीणा और उसके भाई राहुल मीणा पर देर रात को गांव के ही सूजान मीणा ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किया था. 

गंभीर चोट लगने से रंजीत मीणा की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं, उसका छोटा भाई राहुल मीणा भी घायल हो गया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा खुद मौके पर पहुंचे थे और डॉग स्क्वायड तथा FSL टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य उठाए थे. 

Trending news