Mandi Bhav : राजस्थान की मंडियों में जीरे के भाव से भूचाल, मूंग, ग्वार, चना के दाम में भी बदलाव
Advertisement
trendingNow1/india/rajasthan/rajasthan1495657

Mandi Bhav : राजस्थान की मंडियों में जीरे के भाव से भूचाल, मूंग, ग्वार, चना के दाम में भी बदलाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज रिकॉर्ड तोड जीरे के भावों में उछाल देखने को मिला है आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक साथ एक हजार रूपए का उछाल देखने को मिला है. वहीं अन्य जिंसो के भावों में भी उछाल आया है.

Mandi Bhav : राजस्थान की मंडियों में जीरे के भाव से भूचाल, मूंग, ग्वार, चना के दाम में भी बदलाव

Nagaur Merta Mandi Bhav : नागौर और मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज रिकॉर्ड तोड जीरे के भावों में उछाल देखने को मिला है आज नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक साथ एक हजार रूपए का उछाल देखने को मिला है. वहीं अन्य जिंसो के भावों में भी उछाल आया है. व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में जीरे के भाव और भी तेजी के साथ बढ़ सकते हैं. और तीस हजार के जीरे के भाव जा सकते हैं. वहीं आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में सौ रूपए और नागौर कृषि उपज मंडी में जीरे के भावों में एक हजार रूपए का उछाल देखने को मिला.

आज बुधवार को नागौर कृषि उपज मंडी में जीरा 29500 तक पहुंचा तो मेड़ता कृषि उपज मंडी में आज जीरे के भाव 28501 तक पहुंचे. वहीं आज नागौर कृषि उपज मंडी में जिंस के भावों की बात करें तो जीरा न्यूनतम 20 हजार तीन सौ और अधिकतम 29 हजार पांच सौ तक बिका है. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6 हजार और अधिकतम 7 हजार पांच सौ पचास तक बिका है. साथ ही ग्वार की बात करें तो ग्वार न्यूनतम 5000 और अधिकतम 5600 तक बिका है. वहीं आज बुधवार को मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी के भावों को देखें तो आज मेड़ता कृषि उपज मंडी में जीरा न्यूनतम 23300 और अधिकतम 28500 तक बिका. वहीं मूंग की बात करें तो मूंग न्यूनतम 6000 और अधिकतम 7580 तक बिका है. वहीं ग्वार की बात करें तो मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में आज ग्वार न्यूनतम 5300 और अधिकतम 5615 तक बिका है.

नागौर कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7550
ग्वार न्यूनतम 5000 अधिकतम 5600
चना न्यूनतम 3800 अधिकतम 4300
जीरा न्यूनतम 20000 अधिकतम 29500

सौंफ न्यूनतम 10000 अधिकतम 15000
तारामीरा न्यूनतम 4500 अधिकतम 5100
रायड़ा न्यूनतम 5500 अधिकतम 6400
मोठ न्युनतम 5000 अधिकतम 6000

कपास न्यूनतम 7900 अधिकतम 9400
इसबगोल न्यूनतम 11000 अधिकतम 16000
तिल न्यूनतम 10000 अधिकतम 14400
मेथी न्यूनतम 4500 और अधिकतम 5450
ज्वार न्यूनतम 3000 और अधिकतम 4050

मेड़ता सिटी कृषि उपज मंडी में अनाज के भाव

मूंग न्यूनतम 6000 अधिकतम 7580
ग्वार न्यूनतम 5300 अधिकतम 5615
चना न्यूनतम 4390 अधिकतम 4670
जीरा न्यूनतम 23300 अधिकतम 28500

सौंफ न्यूनतम 11000 अधिकतम 13000
तारामीरा न्यूनतम 4800 अधिकतम 4851
रायड़ा न्यूनतम 5821 अधिकतम 6483
सुआ न्युनतम 7500 अधिकतम 8500

कपास न्यूनतम 8000 अधिकतम 9200
इसबगोल न्यूनतम 14000 अधिकतम 15400
असालिया न्यूनतम 6000 अधिकतम 6000
मूंगफली न्यूनतम 4900 अधिकतम 5500

Reporter- Damodar Inaniya

ये भी पढ़े..

जहाजपुर में बड़ा सड़क हादसा, वैन और मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर से तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल

पानी के बिलों में भारी गड़बड़ी, 4 महीने बाद बिल चार गुना बढ़कर आया

Trending news