Advertisement
trendingNow1488100

मुंबई में पांचवें दिन भी बेस्‍ट बसों की हड़ताल जारी, लाखों लोग परेशान

बेस्ट के करीब 32,000 से ज्यादा कर्मचारी मंगलवार को अपनी कई मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल पर चले गए थे. वे वेतन बढ़ाने, बेस्ट और बीएमसी के बजट को साथ करने की मांग कर रहे हैं.

शनिवार को पांचवें दिन भी जारी है बेस्‍ट बसों की हड़ताल. फोटो ANI
शनिवार को पांचवें दिन भी जारी है बेस्‍ट बसों की हड़ताल. फोटो ANI

मुंबई : मुंबई में शनिवार को बेस्ट बस कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही. निकाय चालित इस परिवहन व्यवस्था के प्रबंधन और कर्मियों के बीच गतिरोध की स्थिति बनी हुई है. लाखों यात्रियों को ऑटो रिक्शा, टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है और इतनी बड़ी संख्या में सेवा में लगाई गई निजी बसें यात्रियों को सेवा देने के लिए पर्याप्त नहीं साबित हो रही है.

fallback
धारावी में खड़ी बसें. फोटो ANI

बीएमसी शिवसेना शासित है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महापौर विश्वनाथ महादेश्वर, बीएमसी आयुक्त अजय मेहता और बेस्ट के महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार की उपस्थिति में बेस्ट के यूनियन नेताओं से कई चरणों में वार्ता की लेकिन इसके बादल भी हड़ताल खत्म नहीं हो पाई.

Add Zee News as a Preferred Source

fallback
धारावी में खड़ी बसें. फोटो ANI

बेस्ट के करीब 32,000 से ज्यादा कर्मचारी मंगलवार को अपनी कई मांगों की पूर्ति के लिए हड़ताल पर चले गए थे. वे वेतन बढ़ाने, बेस्ट और बीएमसी के बजट को साथ करने की मांग कर रहे हैं.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news