Advertisement
trendingNow1525298

ब्रिटेन के राजघराने में आए नन्‍हे मेहमान को मुंबई के डब्बेवाले भेजेंगे गिफ्ट

प्र‍िंस चाल्‍स के छोटे बेटे प्र‍िंस हेरी और उनकी पत्‍नी मेगन के यहां बेटे का जन्‍म हुआ है. दुन‍िया भर से उन्‍हें मुबारकबाद मिल रही हैं. ऐसे में मुंबई के डब्‍बवाले भी उन्‍हें अपनी मुबारकबाद के रूप में ग‍िफ्ट भेज रहे हैं.

ब्रिटेन के राजघराने में आए नन्‍हे मेहमान को मुंबई के डब्बेवाले भेजेंगे गिफ्ट

मुंबई: ब्र‍िटि‍श शाही पर‍िवार में नन्‍हें मेहमान का आगमन हुआ है. प्र‍िंस चाल्‍स के छोटे बेटे प्र‍िंस हेरी और उनकी पत्‍नी मेगन के यहां बेटे का जन्‍म हुआ है. दुन‍िया भर से उन्‍हें मुबारकबाद मिल रही हैं. ऐसे में मुंबई के डब्‍बवाले भी उन्‍हें अपनी मुबारकबाद के रूप में ग‍िफ्ट भेज रहे हैं. अब आप सोचेंगे कि इन डब्‍बावाला और ब्र‍िटेन के शाही पर‍िवार के बीच क्‍या संबंध है. दरअसल जिस समय इन डब्‍बेवालों ने अपना काम मुंबई में शुरू क‍िया था, उस समय इनसे ब्र‍िटेन के शाही पर‍िवार ने मुलाकात की थी, इसके बाद ही इनकी पहचान को व‍िश्‍व में एक नया आयाम म‍िला था.

मुंबई के डब्बेवालों का और ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स की दोस्ती के किस्से भी मशहूर हैं. यही कारण है कि प्रिंस चार्ल्स के बेटे प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन के घर आए नन्‍हे मेहमान को मुंबई के डब्बेवाले गिफ्ट भेजेंगे.  बच्चे के लिए खास चांदी का कड़ा, पायल, कमरबंद, गले की चेन और हनुमानजी का सोने का पेंडेंट भेंट किया जा रहा है. यह हनुमान पेंडेंट इसलिए दिया जा रहा है, ताकि राजघराने में आया नन्हा मेहमान भी भगवान हनुमान जैसा बने और ब्रिटिश के इस परिवार को आगे बढ़ाए. इस भेंट को शुक्रवार शाम को मुंबई में ब्रिटिश काउंसिल के दफ्तर द्वारा कोरियर किया जाएगा.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

इसके पहले प्रिंस हैरी और मेगन के विवाह के समय भी मुंबई के मशहूर डब्बेवालों को पिछले साल इस राजघराने से निमंत्रण भेजा गया था. निमंत्रण स्वीकार करते हुए मुंबई के डब्बेवालों ने यह निर्णय लिया है कि अब वह ब्र‍िटि‍श राजपरिवार को कुछ उपहार भेंट करेंगे. उन्होंने महाराष्ट्र की मशहूर साड़ी पैठणी और प्रिंस हैरी के लिए सलवार कुर्ता और कोल्हापुरी टर्बन भारत से भेंट भेज रहे हैं.

डब्बेवालो के मुताबिक ब्रिटेन के रॉयल घराने के लोगों ने डब्बेवालों से मुलाकात की थी और उसके बाद ही विश्‍व में डब्बेवालों की एक अलग पहचान बनी. ऐसे मे रॉयल घराने के खुशी के मौके  पर वे बच्चे के लिए गिफ्ट भेजकर उनके खुशी मे शरीक होना चाहते है.

TAGS

Trending news