Advertisement
trendingNow1484675

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलाई सुधीर भार्गव को केन्द्रीय सूचना आयुक्त के पद की शपथ

सुधीर भार्गव पहले से ही सीआईसी में सूचना आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे.

फोटो साभारः ANI
फोटो साभारः ANI

नई दिल्ली: सुधीर भार्गव ने मंगलवार (01 जनवरी) को देश के मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी एक बयान में भार्गव के केन्द्रीय सूचना आयोग के प्रमुख के तौर पर शपथ ग्रहण किए जाने की जानकारी दी गई. 

बयान के अनुसार, राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भार्गव को पद की शपथ दिलाई. सुधीर भार्गव पहले से ही सीआईसी में सूचना आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे.

 

Add Zee News as a Preferred Source

 

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व आईएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की तत्कालीन अध्यक्ष वंजना एन. सरना, पूर्व आईएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता और तत्कालीन विधि सचिव सुरेश चन्द्र को हाल ही में सीआईसी में सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है. सरना इनमें एकमात्र महिला अधिकारी हैं.

केंद्रीय सूचना आयोग में फिलहाल तीन सूचना आयुक्त हैं और नई नियुक्ति के बाद इनकी संख्या सात हो गई है. आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत 11 पद स्वीकृत हैं.

रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व आइएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, पूर्व आइआरएस अधिकारी वनजा एन सरना, पूर्व आइएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता और पूर्व विधि मामलों के सचिव सुरेश चंद्र को केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्ति को हरी झंडी दी थी. 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news