Lucknow News: मिस्ड कॉल देते ही भाजपा से जुड़ जाएंगे आप, सांसद-विधायकों को BJP ने दिया टारगेट
Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand2392687

Lucknow News: मिस्ड कॉल देते ही भाजपा से जुड़ जाएंगे आप, सांसद-विधायकों को BJP ने दिया टारगेट

UP News: भाजपा ने अपनी पार्टी और संगठन को मजबूत करने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल देते ही भाजपा से जुड़ जाएंगे ... पढ़िए पूरी खबर ... 

UP News

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी ने 01 सितम्बर से शुरू होने वाले अपने सदस्यता अभियान के पूरी तरह कमर कस ली है. सदस्यता अभियान में पूरे देश में से कोई भी नागरिक भाजपा द्वारा सदस्यता के लिए जारी किए गए नम्बर 8800002024 पर मिस्डकॉल देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकता है. इसके साथ ही भाजपा पार्टी से जुड़ने की इच्छा रखने वाले लोग भाजपा द्वारा जारी किए गए क्यूआर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के जरिए भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं. पार्टी ने यूपी के अपने विधायकों और सांसदों को एक टार्गेट भी दे दिया है. राज्य के सभी मंत्री और सांसदों को 20 हजार तो वहीं सभी विधायक और प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार सदस्य बनाने का टार्गेट मिला है. 

कहां से हुई शुरूआत
राज्य की राजधानी लखनऊ में स्थित गोमती नगर के इन्दिरागांधी प्रतिष्ठान में भाजपा का एक दिवसीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व सदस्यता अभियान के प्रभारी  विनोद तावडे़, मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य,  ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह ने कार्यशाला में मौजूद सभी लोगों को संबोधित किया.  

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या, गोमतीनगर व कन्नौज की घटना ही समाजवादी पार्टी का ’नवाब ब्रांड’ है. कोलकाता की अराजकता पर चिकित्सक व आधी आबादी आंदोलित है, लेकिन सपा मुखिया दुष्कर्मियों व सरकार का बचाव कर रहे हैं. सपा मुखिया का बेशर्मीपूर्ण बयान ही उनकी पार्टी का असली चेहरा है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश हो रही है. इसे समझने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री  ने आरोप लगाया कि बहुसंख्यक समाज के विपरीत कथित धर्मनिरपेक्षता की राजनीति करने वाले दलों के स्वर भारत की मूल विचारधारा पर होने वाले हमले में नहीं निकलते. 

दो चरणों में चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली से 25 सितंबर तक पहले चरण का अभियान चलेगा. द्वितीय चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा और 15 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा. सक्रिय सदस्य के लिए आवश्यक होगा कि वह 100 सदस्य बनाया हो. बूथशः फिजिकल वेरीफिकेशन कर सकें तो कोई अफवाह व षडयंत्र चुनौती नहीं रह पाएगी.

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी बोले
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने सदस्यता अभियान की कार्यशाला में उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने अपने संगठन के कार्य विस्तार की दृष्टि से सदस्यता अभियान शुरू किया है. जिन्हें भी अभियान से जोड़ना है. ऐसे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण करना है. 2014 में हमने बड़ा अभियान लिया था, 2019 में भी हमने सदस्यता का अभियान चलाया था. भाजपा का संगठन अखिल भारतीय स्तर से लेकर बूथ तक है. भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है. सबसे ज़्यादा सांसद, विधायक और अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं.

पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह बोले
महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सदस्यता अभियान में सांसद 20 हजार, विधायक 10 हजार, महापौर 20 हजार, नगर पालिका अध्यक्ष 5 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष 2 हजार, नगर निगम पार्षद एक हजार, नगर पालिका के पार्षद 500 व नगर पंचायत के पार्षद 200, निगम आयोग बोर्ड के अध्यक्ष 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार, युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछडा मोर्चा, अनूसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख, अल्पसंख्यक मोर्चा व अनुसूचित जनजाति मोर्चा को 2-2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है.

यह भी पढ़ें - कल भारत बंद रहेगा, किन दलों और संगठनों ने किया आह्वान, जानें क्या खुला रहेगा क्या बंद

उत्तर प्रदेश के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News In Hindi और पाएं हर पल की जानकारी. उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news