Advertisement
trendingNow1525005

विवादित बयान मामले में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को दी जवाब देने की मोहलत

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें दस मई को शाम तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समय दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो @RahulGandhi)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो @RahulGandhi)

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हाल ही में एक जनसभा के दौरान आदिवासियों के बारे में दिए गए विवादित बयान के मामले में जवाब देने के लिये शुक्रवार तक की मोहलत दे दी है. 

राहुल गांधी ने आयोग से इस मामले में मिले कारण बताओ नोटिस पर जवाब देने के लिये इस सप्ताहांत तक का समय मांगा था. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी के अनुरोध को स्वीकार करते हुए उन्हें दस मई को शाम तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने का समय दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को इस मामले में एक मई को कारण बताओ नोटिस जारी तीन मई तक जवाब देने को कहा था. हालांकि गांधी के अनुरोध पर आयोग उन्हें इससे पहले भी सात मई तक जवाब देने का समय दे चुका है. लेकिन गांधी ने सात मई को व्यस्तता का हवाला देते हुए इस सप्ताहांत तक का समय मांगा था. 

राहुल गांधी ने 23 अप्रैल को मध्य प्रदेश के शहडोल में कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन अधिकार संरक्षण के नाम पर ऐसा कानून बनाया है जिसमें आदिवासियों को गोली से मारने के प्रावधान भी शामिल हैं. 

उनके इस बयान के खिलाफ भाजपा ने आयोग में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई थी. 

(इनपुट - भाषा)

TAGS

Trending news