Advertisement
trendingNow1490607

सतीश चन्द्र मिश्रा बोले, बसपा-सपा गठबंधन से होगा NDA सरकार का अंत

कोलकाता में आयोजित संयुक्त विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में सपा-बसपा गठबंधन के बाद यह रैली अगला कदम है.

फोटो साभार- @AITCofficial
फोटो साभार- @AITCofficial

कोलकाता: बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश चन्द्र मिश्रा ने शनिवार (19 जनवरी) को कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा-सपा गठबंधन केन्द्र की ‘दलित-विरोधी’ और ‘अल्पसंख्यक-विरोधी’ राजग सरकार के अंत की शुरूआत है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से कोलकाता में आयोजित संयुक्त विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने में सपा-बसपा गठबंधन के बाद यह रैली अगला कदम है.

उन्होंने कहा कि इस ‘सफल’ रैली से पुष्टि हो गई है कि बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा को हराना जरूरी है. बसपा प्रमुख मायावती के प्रतिनिधि के रूप में रैली में शामिल हुए मिश्रा मंच पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बैठे थे.

वहीं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण शौरी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष को साथ मिलकर लड़ना होगा. विपक्षी दलों को चुनाव में साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ एक उम्मीदवार उतारना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोष गोरों से लड़े थे, लेकिन हम एक साथ होकर चोरों से लड़ेंगे. वहीं, गुजरात के नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा बंगाली में लोगों का अभिवादन करते हुए कहा कि साढ़े चार सालों दलित, किसान, मध्यवर्गीय लोगों का शोषण हुआ है. मेवाणी ने कहा कि किसानों की अहमियत को खत्म करने की कोशिश की गई है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news