Advertisement
trendingNow1485927

सहेली से हुआ इश्क तो लड़की ने चेंज करा लिया सेक्स, फिर रचाई शादी

शादी करने के बाद जब दोनों घर पहुंचे तो लिंग परिवर्तन करने वाली लड़की के माता-पिता ने तो शादी को स्वीकार कर लिया, लेकिन...

सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली : ये इश्क नहीं आसान, बस इतना समझ लीजिए एक आग का दरिया है और डूब के जाना है. अक्सर जब एक प्रेमी और प्रेमिका मिलते हैं तो ऐसी ही बातें किया करते हैं. वैसे भी किसी ने कहा है कि प्यार और जंग में सब जायज है, लेकिन हरियाणा में एक लड़की ने अपनी बचपन की सहेली के प्यार में कुछ ऐसा किया है, जिसने हर किसी को हैरात में डाल दिया है.

बैंक से लिया लोन
दरसअल, हरियाणा के चरखी दादरी में बचपन से साथ पढ़ने वाली एक लड़की ने उससे शादी करने के लिए अपना लिंग परिवर्तन कराया. खास बात ये रही कि लिंग परिवर्तन के लिए होने वाले ऑपरेशन के लिए लड़की ने बैंक से लोन तक लिया. 

दो महीने पहले की शादी
बैंक से लोन लेकर लिंग बदलवाने के बाद दोनों सलहियों ने लगभग दो महीने पहले शादी रचा ली. हालांकि इस शादी का खुलासा कुछ वक्त पहले ही हुआ है. शादी करने के बाद जब दोनों घर पहुंचे तो लिंग परिवर्तन करने वाली लड़की के माता-पिता ने तो शादी को स्वीकार कर लिया, लेकिन लड़की के परिजनों को यह सब पसंद नहीं आया. उन्होंने दोनों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

थाने पहुंचा मामला
पति और पत्नी की मुलाकात पर ससुराल द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद अब यह मामला पुलिस थाने पहुंचा है. सिटी थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने मामले की जानकारी दते हुए बताया कि एक युवक ने सुसरालवालों पर पत्नी से नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news