IPL 2021: कोरोना के बाद कैसी है Dhoni के माता-पिता की तबीयत, अब आया बड़ा अपडेट
IPL 2021: बुधवार को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मां देविका देवी और पिता पान सिंह को कोविड-19 पॉजीटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
- CSK धोनी के माता-पिता की स्थिति पर निगरानी रखेगी
- बुधवार को धोनी के माता-पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया
- डॉक्टरों के मुताबिक धोनी के माता-पिता की हालत सामान्य है
Trending Photos

मुंबई: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता की स्थिति पर निगरानी रखेगी, जिनका कोविड-19 टेस्ट पॉजीटिव पाए जाने के बाद रांची के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है. चेन्नई सुपर किंग्स की बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत के बाद फ्लेमिंग ने कहा कि हालात अभी काबू में है.