Aligarh News: अलीगढ़ में एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.. जिसमें वह ड्यूटी के दौरान वर्दी में फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही है.अब देखना होगा कि वर्दी की गरिमा से जुड़े इस मामले में पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है.
Aligarh Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कपड़े की दुकान का सामान आगे बढ़ाकर लगाकर को लेकर हुई मारपीट में युवक की मौत का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पड़ोस का दुकानदार युवक के सिर पर डंडा मारता है जिससे युवक गश खाकर मौके पर ही गिर पड़ता है. गंभीर रूप से घायल हुए युवक के बाद में मौत हो जाती है. घटना अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के मौलाना आज़ाद नगर की है.
Aligarh Thook Roti Viral Video: तमाम कानूनी कार्रवाई के बाद भी थूक लगाकर रोटी बनाने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से है. यहां एक मुस्लिम होटल में बावर्ची का थूक लगाकर तंदूर में रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ है. 6-6 सेकंड के दो वीडियो में मुस्लिम ढाबे के कारीगर की घिनौनी हरकत साफ देखी जा सकती है.
Aligarh Viral Video: यूपी के अलीगढ़ से हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. खैर कोतवाली क्षेत्र के उटवारा गांव के रहने वाले एक युवक को कुत्ते ने काट लिया था. इसके बाद उस युवक की हालत बिगड़ गई. इतना ही नहीं युवक कुत्ते की तरह काटने को दौड़ रहा है. अपने परिजनों को काटने दौड़ा तो उन्होंने युवक का हाथ पैर बांधकर चारपाई में बंधक बना लिया. चरपाई में बंधा युवक कुत्ते की तरह गुर्राता रहा और अपनी जीभ बाहर लटकाकर लार टपका रहा है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जी मीडिया इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता. न ही ऐसे वीडियो को बढ़ावा देता है.
मनीष शर्मा/अलीगढ़: अलीगढ़ में एक अजीब मामला सामने आया है. जहां बीच सड़क पर दामाद अपनी ही सास के पैरों में गिरकर पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाता नजर आया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है.मामला अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन का है. मथुरा निवासी संजय का आरोप है कि उसकी शादी गोंडा इलाके की पिंजरे में हुई थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है, जो फिलहाल महिला परामर्श केंद्र में विचाराधीन है.
Aligarh Viral Video: तमाम धड़पकड़ और आक्रोश के बावजूद थूक रोटी जिहाद की घटनाएं बंद नहीं हो रही हैं. ताजा मामला अलीगढ़ के टप्पल इलाके का है, यहां चांद मुस्लिम ढाबा में तंदूरी रोटी बनाने वाला बावर्ची रोटी पर थूकते हुए दिखाई दिया. किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियों वायरल होने पर हिंदू संगठनों में आक्रोश है और आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है.
सोशल मीडिया पर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन का एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान ही रह गए हैं. दरअसल, एक यात्री गलत ट्रेन में चढ़ गया और फिर चलती ही ट्रेन से उतरने की कोशिश की. रेल की स्पीड तेज होने के कारण वह प्लेटफॉर्म पर धड़ाम से जा गिरता है. गनीमत ये रही कि वहां तैनात RPF जवान दौड़कर उस यात्री की जान बचा लेता है. देखिए ये वीडियो.....
Manish Sharma/Aligarh: अलीगढ़ में मंगलवार को नगर निगम दस्ते की कार्रवाई रेहड़ी ठेले वालों पर डबल मार साबित हुई. नगर निगम के दस्ते की कार्रवाई से बचने के चक्कर में जब कुछ फल विक्रेता भाग छूटे तो लोगों ने उनके फल लूट लिये, जबकि नगर निगम का दस्ता ये सब देखता रहा. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
Aligarh Video: अलीगढ़ के थाना क्षेत्र बन्नादेवी अंतर्गत बारहद्वारी बिजली घर पर गुरुवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब शाम 5 बजे से बिजली गुल होने के बाद लोग परेशान होकर मध्यरात्रि में बिजलीघर पहुँच गए और जमकर हंगामा काटा. स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि बिजली आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए.
Aligarh Viral Video: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश के लोगों में गुस्सा है तो अलीगढ़ में एक युवक का बीच सड़क पाकिस्तान प्रेम जागा हुआ नजर आया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक मोबाइल में ईयरफोन लगाकर किसी से बातचीत करते हुए "I Love पाकिस्तान, I hate इंडिया" बोलते हुए दिख रहा है. जी न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.
Aligarh Viral Video: अलीगढ़ में गभाना थाना इलाके में स्थित टोल प्लाजा पर दबंगों ने खुद को भीम आर्मी के कार्यकर्ता बताते हुए टोल कर्मियों से मारपीट की. मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
Aligarh Video: अलीगढ़ में जूस विक्रेता मोहम्मद रईस को करोड़ों रुपये टैक्स का नोटिस मिलने के बाद अब आर्थिक तंगी से जूझ रहे योगेश शर्मा को आयकर विभाग से 11 करोड़ रुपये का नोटिस थमाया है. आयकर विभाग से करोड़ों का नोटिस मिलने ही परिवार में मातम छा गया. योगेश शर्मा का कहना है कि ये नोटिस उनके लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. उनके पास इतने पैसे तो क्या?, 100 रुपये भी नहीं हैं. परिवार पर मानो पहाड़ टूट पड़ा है. आयकर विभाग से योगेश शर्मा को 11 करोड़ 11 लाख 85 हजार 991 रुपये टैक्स चुकाने का नोटिस मिला है. योगेश शर्मा का कहना है कि ये नोटिस फर्जी हो सकता है.
Aligarh VIral Video: अलीगढ़ में एक शिक्षक से लिपटकर बच्चों और टीचर के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिक्षक निलंबन के बाद दूसरे शिक्षक को चार्ज सौंपने पहुंचे थे. कंपोजिट विद्यालय सिरसा से प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह निलंबित हुए हैं. उनको फल की जगह गाजर-मटर बांटने के चलते निलंबित किया गया था. मामला छर्रा के कंपोजिट विद्यालय सिरसा विकासखंड विजौली का है. देखें वीडियो...
Aligarh Viral Video: जिला कारागार अलीगढ़ में बंद कैदियों को संगम के पवित्र जल से स्नान कराया गया. वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि जो बंदी जेल में सजा काट रहे हैं और गंगा स्नान के लिए नहीं जा सकते, उनके लिए संगम से विशेष रूप से जल मंगवाया गया. संगम से लाए गए पवित्र गंगा जल से कैदियों को स्नान कराया गया है. जिला कारागार में इस अनूठी पहल की सभी सराहना कर रहे हैं. कैदियों के स्नान का वीडियो भी सामने आया है.
Aligarh Viral Video: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रोडरेज का वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में स्कॉर्पियो सवार दबंग एक युवक को बीच सड़क दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक को साइड नहीं मिलने पर पीट रहे थे.
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर एएसआई ने कामाख्या एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश की. पैर फिसलने से संतुलन खो बैठे एएसआई. ट्रेन के पहिये के नीचे आने से हुई मौत. बिंदा राय पटना के सैनिक कॉलोनी के रहने वाले थे.छुट्टियां बिताने के लिए घर जा रहे थे. अलीगढ़ में 104 आरएफ बटालियन में तैनात थे.सोशल मीडिया पर ये वीडियो सामने आया
AMU Student Video: बन्नादेवी थाना क्षेत्र में रहने वाली अवंतिका गौड़ ने तीन साल पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के विधि विभाग में बीए एलएलबी में दाखिला लिया था. छात्रा का आरोप है कि इतिहास के प्रोफेसर एहतेशाम पर आरोप लगाया कि उसे समझ नहीं आ रहा है कि प्रोफेसर जानबूझकर उसे क्यों फेल कर रहे हैं, जबकि उसका पेपर सही हो रहा है. इस दौरान एएमयू के प्रॉक्टर प्रोफेसर एम वसीम अली मौके पर पहुंचे और छात्रा की बातें सुनकर उसे आश्वासन दिया कि उसकी कॉपी को किसी दूसरे प्रोफेसर से चेक कराया जाएगा. यदि आवश्यक हुआ तो वह बाहर के शिक्षक से भी जांच कराने का सुझाव दे सकते हैं.
Aligarh Video Viral: अलीगढ़ में नशेड़ी युवक का फिल्मी एक्शन देख आप भी दंग रह जाएंगे. दरअसल, नशे में धुत एक युवक ने जमकर हुड़दंग मचाया. मालगोदाम चौराहे के पास बने ट्रैफिक बूथ की छत पर चढ़कर हंगामा मचाया. इतना ही नहीं ट्रैफिक पुलिस बूथ की छत से नशेड़ी युवक चलती ट्रक में कूद गया. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है. छलांग लगाने के बाद युवक ट्रक में आराम से अंदर बैठ भी गया. इस पूरे फिल्मी सीन का वीडियो वहां खड़े किसी शख्स ने बना लिया.
Video: अलीगढ़ में जज से तंग आकर यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार ने आत्महत्या करने की कोशिश की. सब इंस्पेक्टर रेल की पटरी पर बैठ गए. हालांकि, जैसे ही पुलिस कर्मियों को पता चला उन्होंने सब इंस्पेक्टर को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी जान बचा ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सब इंस्पेक्टर की मानें तो पुलिस ने 5 बाइक चोर पकड़े थे. जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो जज कह रहे थे कि तुम फर्जी लोग पकड़कर लाए हो. सब इंस्पेक्टर ने जज पर बदतमीजी करने की आरोप लगाया है. वीडियो देखें
Aligarh News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक शख्स अपनी मां को आग लगाते हुए नजर आ रहा है, दरअसल अलीगढ़ में एक शख्स अपने चाचा को फंसाने के लिए उनके खिलाफ केस करता है, लेकिन जब पुलिस मामले की जांच नहीं करती तो शख्स अपनी मां के साथ थाना पहुंचता है और अपनी मां को आग लगा देता है. थाने में मौजूद पुलिसवाले आग को बुझाने की कोशिश करते हैं. और शख्स को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करते हैं. देखें वीडियो
Aligarh News: अलीगढ़ के अतरौली में डॉक्टर और वॉर्ड बॉय के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. वॉर्ड बॉय ने डॉक्टर को चित्त कर दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. देखें वीडियो..
Aligarh Viral Video: अलीगढ़ में सोशल मीडिया पर स्वामी रामभद्राचार्य की गर्दन काटने और आंखें निकालने का ऐलान कर इनाम घोषित करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. युवक ने स्वामी रामभद्राचार्य के खिलाफ वीडियो लाइव किया था...वीडियो वायरल होने पर अलीगढ़ के बरला थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ स्वामी जी के खिलाफ अभद्र भाषा और धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया है.