Ambedkarnagar Encounter: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में 4 बच्चों और मां की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने इंसाफ कर दिया है. आरोपी को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया. वहीं एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.
Ambedkarnagar Murder Case: अंबेडकरनगर में चार बच्चों की हत्या मामले में नया मोड़ आ गया है. यहां 4 मासूम भाई बहन की हत्या मामले में आरोपी बताई जा रही मां का शव भी घटना स्थल से 100 मीटर दूरी पर नाले के किनारे मिला है. मां का शव मिलने के बाद पूरा मामला और भी पेचीदा हो गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे है. घटना स्थल से कुछ दूर पर ही मिले शव को ढूंढने में 24 घण्टे से ज्यादा का समय लग गया और मां को हत्यारी मान कर चल रही थी.
Ambedkarnagar News: अम्बेडकरनगर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन की कार को उसके कथित प्रेमी ने बीच रास्ते में रोक लिया. प्रेमी ने दुल्हन को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए उसे जबरन कार से उतारने की कोशिश की, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया.
Ambedkarnagar News: अंबेडकरनगर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर विकसित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. अकबरपुर तहसील में 570 एकड़ क्षेत्र में एकीकृत विनिर्माण एवं लॉजिस्टिक्स क्लस्टर प्रस्तावित है. यूपीडा द्वारा सर्वे रिपोर्ट जारी कर दावे और आपत्तियां मांगी गई हैं, जिससे परियोजना को अंतिम रूप देने की दिशा में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
Ambedkarnagar Trending News: अम्बेडकरनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने एक युवक के पेट से प्लास्टिक की बोतल निकालकर उसकी जान बचाई है. बताया जा रहा है कि युवक ने नशे की हालत में यह खतरनाक हरकत की थी.
Ambedkarnagar News: सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनपद अंबेडकरनगर में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि लोगों को किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Ambedkarnagar Crime News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में होली के दिन एक महिला ने अपना ही सुहाग उजाड़ दिया. पति-पत्नी ने दोनों शराब पी, इसके बाद पत्नी ने शराब के लिए पति से और पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो पत्नी ने डंडे से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली.
Ambedkarnagar Crime News: अंबेडकरनगर में अवैध संबंधों के शक में एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया. पति ने प्राइवेट स्कूल में टीचर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए. पुलिस ने आरोपी पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.
Ambedkarnagar News: अंबेडकर नगर जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां पर रामलीला की जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
Ambedkarnagar New Four Lane Road Project: नए साल में अम्बेडकरनगर जिले को सड़क कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर परियोजना के तहत जिले में एक नई फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है.
Ambedkarnagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अम्बेडकरनगर के शहजादपुर दोस्तपुर मोड़ से दोस्तपुर तक 10 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा. जिससे क्षेत्र में यातायात और संपर्क व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा. आइए जानते हैं इससे बनाने में कितना खर्च किया जाएगा.
Ambedkarnagar News: अंबेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा सीट से सपा विधायक राम अचल राजभर का विवादित बयान सामने आया है. रामचरित मानस की प्रतियां जलाने वालों को मसीहा बता रहे हैं.
Ambedkarnagar News: अंबेडकरनगर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बड़े पड़े मकान में नोटों की गड्डी मिली. अफसरों ने करीब 22 लाख रुपये बरामद कर ट्रेजरी में जमा करा दिए हैं. ये जांच का विषय है कि ये नोट किसके हैं?.
Ambedkarnagar Latest News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां लगातार सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शहर के होटलों पर छापेमारी की. इसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
Ambedkarnagar News: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में 7वीं क्लास की छात्रा का अपहरण करने वाले को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उसने अपहरण की जो बताई उससे पुलिस भी हैरान रह गई.
Ambedkarnagar Mahotsav 2025: अंबेडकरनगर विकास एवं विरासत महोत्सव 2025 कल यानी 22 फरवरी से शुरू हो रहा है, इस तीन दिवसीय महोत्सव में तमाम तरह के सांस्कृतिक और मंनोरंजन कार्यक्रम होंगे जिसमें बॉलीवुड सिंगर शबार साबरी, भोजपुरी सितारे खेसारीलाल, अल्ताफ रजा, अक्षरा सिंह समेत पद्मश्री कवि डॉ. सुरेंद्र शर्मा जैसे तमाम दिग्गज हिस्सा लेंगे.
Ambedkarnagar Rail Accident: अम्बेडकरनगर में MA की छात्रा की मालगाड़ी की चपेट में आकर मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फाटक बंद होने के बाद भी छात्रा अपनी साइकिल के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही थी. तभी तेज रफ्तार से आती मालगाड़ी की चपेट में आ गई.
AMBEDKARNAGAR/ANOOP PRATAP SINGH: विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद की जुबान फिसल गई. मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मराज निषाद ने कहा कि 13 को बटन दबाएंगे 23 को हाथी निशान... जिताएंगे, फिर कहा- "नहीं, नहीं सॉरी... कमल को जिताएंगे". धर्मराज निषाद अंबेडकर नगर के कटेहरी के गोपालपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.
Amebedkarnagar News: प्यार मोहब्बत और फिर ब्लैकमेलिंग, एक ही पड़ोस में दो-दो प्रेमिकाएं, एक कुंवारी और दूसरी विवाहित, और फिर एक दिन गन्ने के खेत में मिली युवक की लाश. लेकिन पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे में ही कर दिया.
Ambedkarnagar Viral Video: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में भगवान श्रीराम की मूर्ति तोड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का वीडियो सामने आया है. घटना अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर फव्वारा की है, जहां चौराहे पर लगी भगवान श्रीराम की मूर्ति तोड़ते हुए एक शख्स को वीडियो सामने आया है. जैसे ही मौके पर मौजूद लोगों ने शख्स को मूर्ति क्षतिग्रस्त करते हुए देखा उन्होंने दौड़कर उस पकड़ लिया. हैरानी की बात यह है जहां यह घटना हुई वहां 24 घंटे पुलिस पिकैट लगा रहता है लेकिन फिर भी उपद्रवी ने दुस्साहस कर इस घटना को अंजाम दे दिया.
Ambedkarnagar news: अंबेडकरनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. इंस्टाग्राम पर दो बच्चों के पिता और 19 साल की युवती के बीच प्यार हो गया. मुलाकातों का दौर शुरू हुआ लेकिन इस प्रेम कहानी का दुखद अंत हुआ.
Ambedkarnagar News: अम्बेडकरनगर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद लगभग 100 लोगो की तबीयत खराब हो गई. ज्यादातर लोगों को उल्टी और दस्त शुरू हो गए. आनन-फानन में बीमार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो कुछ जलालपुर में अपना इलाज कराने चले गए. जिला अस्पताल में 70 लोगो को भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालात अब नियंत्रण में बताई जा रही है.