CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ सिंगापुर पहुंचे और वहां पर उनको फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया. देखिए वीडियो.
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस मौके पर सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस की सभी प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. सीएम योगी ने कहा कि हमारा संविधान हमें स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अमूल्य उपहार प्रदान करता है. तिरंगा फहराने के बाद सीएम योगी ने देश निर्माण में संविधान की अहम भूमिका है और हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा. हम सब अब एक नए भारत का दर्शन कर रहे हैं.
UP Health Tech Conclave Video: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में होटल क्लार्क अवध में आयोजित उत्तर प्रदेश हेल्थ टेक कॉन्क्लेव का उन्होंने शुभारंभ किया सीएम ने कहा कि टेलीमेडिसिन से स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आया है. वर्तमान में प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज, 2 AIIMS संचालित हैं. जो कि 2017 से पहले यूपी में 40 मेडिकल कॉलेज थे. यहां पर भेदभाव रहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो रहा है. ये भी कहा कि कुछ वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं में बहुत परिवर्तन हुए हैं.
Ayodhya Diwali: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस बार का दीपोत्सव 2025 अयोध्या को नई ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर ले जाने जा रहा है. प्रभु श्रीराम की नगरी न केवल लाखों दीपों से जगमगाएगी, बल्कि इस बार सरयू तट पर मां सरयू की भव्य आरती भी इतिहास रचने जा रही है. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं की संयुक्त पहल से यह आयोजन “भक्ति, संस्कृति और सामाजिक समरसता” का अद्भुत संगम बनेगा.
Namo Yuva Run Marathon: BJP और उसके युवा मोर्चा यानी भाजयुमो की तरफ से PM मोदी के जन्मदिन से अगले 15 दिनों तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इस कड़ी में आज देश भर में 'नमो युवा रन' का आयोजन किया गया है. तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. लखनऊ में सीएम योगी ने 'नमो युवा रन' का शुभारंभ किया. सीएम ने /युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की. कालिदास मार्ग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि युवा स्वस्थ रहेगा, तो देश भी सशक्त बनेगा.
Ghaziabad: सीएम योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के 50 साल पूरे होने पहुंचे, यहां उन्होंने डाटा सेंटर का शिलान्यास भी किया. साथ ही गाजियाबाद को विकास का नया चेहरा बताया.
New Building of Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग और 14 मंजिला अधिवक्ता चेम्बर बिल्डिंग का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ. इस भव्य अवसर पर भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी आर गवई, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुप्रीम कोर्ट तथा हाईकोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायमूर्तियों की उपस्थिति रही. 14 मंजिला यह अत्याधुनिक बिल्डिंग प्रदेश की न्याय व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है. इसमें वकीलों के लिए सुविधाजनक चेम्बर्स बनाए गए हैं. इस नई सुविधा से हाईकोर्ट परिसर में पार्किंग की पुरानी समस्या का समाधान होगा.
Lucknow two flyovers Gift: लखनऊ को 14 फरवरी यानी आज कई बड़े तोहफे मिले हैं. राजधानी में फोनलेन के दो फ्लाईओवर का उद्घाटन हुआ है. करीब 588 करोड़ रुपये की 114 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया.
CM Yogi Video on Mahakumbh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर सरकार की आलोचना करने वालों को कड़ा जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कुछ लोग चोरी छिपे संगम में डुबकी लगाकर आ गए, लेकिन जनता को कह रहे हैं मत जाओ, तो उन्हें बता दें कि कल तक महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 50 करोड़ हो जाएगी. बता दें कि महाकुंभ के आयोजन को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार की आलोचना करते रहे हैं.
Ayodhya Diwali 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों और अन्य लोगों के साथ दीपोत्सव की शुरुआत करते हुए पहले कुछ दीप जलाए, जो इस वर्ष 22 जनवरी को राम मंदिर के अभिषेक के बाद पहला दीपोत्सव है.
CM Yogi on Gyanvapi: ज्ञानवापी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम योगी ने ज्ञानवापी को लेकर कहा, 'वापी साक्षात विश्वनाथ ही हैं। ज्ञानवापी को दूसरे शब्दों में मस्जिद कहते हैं'.
यूपी से श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि यूपी के सभी पुलिस थानों में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इसके तहत पुलिस कर्मियों को भी इस त्योहार की खुशी का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। इसके साथ ही, सीएम योगी खुद मथुरा आकर जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष आयोजनों में शामिल होंगे।
यूपी में संपत्ति का ब्योरा ना देने वाले अधिकारीयों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हो गए हैं. अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा ना देने वाले अधिकारियों को अगस्त महीने का वेतन नहीं मिलेगा. जानकारी के मुताबिक योगी सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन दिए जाएं जिन्होंने अपनी अचल संपत्ति की जानकारी उपलब्ध कराई है. साथ ही संपत्ति का जानकारी ना देने वाले अधिकारियों को प्रमोशन भी नहीं मिलेगा.
CM Yogi Meeting: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सीएम योगी लगातार बैठक कर रहे हैं. इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बरेली और मुरादाबाद मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
Muslims Reaction on Yogi Muharram Warning: कल से मुहर्रम का महीना शुरु हो चुका है. 17 जुलाई को देशभर में मुहर्रम का जुलूस निकाला जाएगा. लेकिन उससे पहले ही विवाद शुरु हो गया है. इसके पीछे है दो बड़े फैसले पहला फैसला यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का है. जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि इस बार जुलूस में किसी को भी हथियार लहराने की इजाजत नहीं होगी. साथ ही ताज़ियों की लिमिट भी तय कर दी है. वहीं बंगाल की सीएम मुहर्रम को लेकर अपनी ममता दिखा रही हैं. ममता बनर्जी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो मुहर्रम के जुलूस के दौरान अलग कॉरिडोर बनाएं. आम लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो.
Muslims Reaction on Yogi Muharram Warning: मुहर्रम का कल पहला दिन था । लेकिन पहले ही दिन उत्तर प्रदेश में खास समुदाय के कुछ लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज कर रहे हैं. उनके फैसले को चुनौती दे रहे हैं. योगी ने कहा था कि मुहर्रम पर शस्त्र मत दिखाना। उनका ऐलान था कि, तलवारबाजी नहीं चलेगी. हथियार का प्रदर्शन नहीं चलेगा । लेकिन यूपी के मौलाना और कई मुस्लिम युवक कह रहे हैं कि तलवार तो चलाएंगे जी.
Ayodhya Rain: अयोध्या में शनिवार रात झमाझम बारिश हुई. इस बारिश में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की करीब 20 मीटर बाउंड्रीवॉल ढह गई. 30 दिसंबर को पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन का उद्धाटन किया था. वहीं कई घरों और मंदिरों में सीवर का पानी घुस गया. वीडियो देखें
Video: यूपी में वाहनों में अवैध हूटर पर पुलिस का हंटर चल रहा है. राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर पुलिस स्पेशल अभियान चलाया और काली फिल्म, लाल-बत्ती, हूटर का दुरुपयोग करने वालों का चालान किया. इसके साथ ही पुलिस ने पूर्व मंत्री और सत्ता दल के कई वाहनों से अवैध हूटर और काली रंग का फिल्म भी उतरवाया. वीडियो देखें
Taal Thok Ke: Yogi Bhagwat Meeting - संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात होगी. लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद दोनों के बीच ये पहली मुलाकात है. ये मुलाकात इसलिए बेहद अहम है. क्योंकि हाल के दिनों में बीजेपी और आरएसएस के बीच रिश्ते में दरार को लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
CM Yogi on Namaz: लोकसभा का चुनाव खत्म हो गया है और तीन महीने बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी पर्व त्योहारों को देखते कई बड़े फैसले लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को आदेश दिया कि कहीं पर भी सड़क पर नमाज न पढ़ी जाए. साथ CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि राज्य में कहीं भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी ना दी जाए. यदि किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी दी गई तो उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. कानून व्यवस्था को लेकर योगी फुल एक्शन में हैं.
Badhir News: लोकसभा चुनाव 2024 में छठे चरण के मतदान से ऐन पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आरक्षण के मुद्दे को लेकर बेहद आक्रामक नजर आई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मसले पर न सिर्फ विपक्ष को जमकर लपेटा बल्कि खुलकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और मुसलमानों को मिलने वाले रिजर्वेशन का जिक्र भी किया.
Lok Sabha Election 2024: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुरी खीरी में जनसभा को संबोधित करते उन्होंने कहा जो राम को लाए हैं लोग उनको लाएंगे। बुद्धिजीवी ने कहा राम मंदिर गैरज़रूरी है।