Telangana News: तेलंगाना हाईकोर्ट ने लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के परिवार से जुड़े फातिमा ओवैसी एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देते हुए अगले आदेश तक किसी भी तरह की सख्त कार्रवाई या ध्वस्तीकरण पर रोक लगा दी है.
Asaduddin Owaisi on UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं. इस बीच, राज्य में असदुद्दीन ओवैसी के आने से हलचल मच गई है. उन्होंने एक बार फिर बिजनौर का दौरा किया और बीजेपी को रोकने के लिए सभी पार्टियों को गठबंधन बनाने का न्योता दिया.
Owaisi on PM Modi Israel Visit: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे की आलोचना की है और इसे फिलिस्तीन के लिए भारत के ऐतिहासिक सपोर्ट के साथ धोखा बताया है. उन्होंने गाजा के हालात पर चिंता जताई और इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका जताई.
Asaduddin Owaisi on Betul School Demolition: मध्य प्रदेश के बैतूल में मदरसे की कथित अफवाह पर प्रशासन की ओर से निर्माणाधीन स्कूल परिसर ढहाए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं. उन्होंने कहा कि अब्दुल नईम के पास सारे कागज होने के बावजूद उसके परिसर को गिरा दिया गया.
Asaduddin Owaisi on Narendra Modi: असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला से मादुरो को ला सकते हैं, तो भारत पाकिस्तान से मसूद अजहर को क्यों नहीं ला सकता?
Asaduddin Owaisi on Bihar Politics: बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं. इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी चार दिवसीय बिहार दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने राजद के साथ गठबंधन पर ज़ोर दिया है.
Asaduddin Owaisi: 79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले से RSS की तारीफ की, जिसे लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी आलोचना की है. ओवैसी ने RSS पर अंग्रेजों की मदद और गांधी से नफरत करने का आरोप लगाया. उन्होंने RSS को चीन से भी बड़ा खतरा बताया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Delhi News: सर्वदलीय बैठक के बाद AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की सराहना की है. मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय अभियान चलाना चाहिए.
Owaisi on Pakistan: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानियों को आइना देखने की नसीहत दी है और साथ ही कहा है कि पहलगाम में शहीद होने वाले लोगों का खून रायगा नहीं जाएगा.
कल दिल्ली चुनाव में योगी-ओवैसी का राउंड-1 हुआ दोनों ने दिल्ली चुनाव में हुंकार भरी और एक दूसरे पर वार पलटवार किया देखिये ये खास रिपोर्ट
दिल्ली में योगी दहाड़ चुके हैं...और अब कुछ ही देर में ओवैसी की भी रैली होने वाली है, ओवैसी की रैली शाहीन बाग इलाके में होगी..वही शाहीन बाग जहां की आबादी मुस्लिम बहुल है..और आज दिल्ली में जो योगी बनाम ओवैसी की जंग हो रही है...उसको लेकर मुस्लिम और हिंदू मोहल्ले का क्या कहना है...देखिए ज़ी न्यूज़ की EXCLUSIVE रिपोर्ट...
Taal Thok Ke: दिल्ली चुनाव का सियासी पारा पहले ही से हाई है, लेकिन आज योगी आदित्यनाथ की एंट्री से माहौल बदल गया है. हर-हर महादेव के उद्घोष से योगी ने दिल्ली में पहली रैली की शुरुआत की. अपने इस पहले ही हुंकार में योगी ने साफ-साफ संदेश दे दिया कि दिल्ली चुनाव का असली एजेंडा क्या रहने वाला है. योगी ने केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा. और झूठ बोलने की मशीन, जनतो से झूठे वादे करने वाला. रोहिंग्या और अवैध घुसपैठिए बसाने वाला भी बताया. सिर्फ इतना ही नहीं योगी ने घोटालों और दंगों को लेकर भी केजरीवाल को जमकर घेरा. एक तरफ योगी तो वहीं दूसरी तरफ ओवैसी और राहुल गांधी भी दिल्ली में जनसभाएं कर रहे हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बावजूद अपनी “15 मिनट” की राजनीति को नए जोश से उठाया। जानिए कैसे उन्होंने इसे अपने वोटबैंक को रिझाने के लिए इस्तेमाल किया।
असद्दुदीन ओवैसी महाराष्ट्र के सोलापुर में AIMIM के उम्मीदवार फारूक शाब्दी के लिए चुनाव प्रचार करते हुए मंच से बोल रहे थे लेकिन तभी पुलिस की टीम ने उन्हें धारा 168 के तहत नोटिस थमा डाला. इसके बाद जो ओवैसी ने 15 मिनट का जिक्र कर Ohh Very Sorry बोलने लगे.
महाराष्ट्र के चुनावी दंगल में वोटों की लड़ाई, अब तू-तडाक से आगे निकल चुकी है. चुनावी लड़ाई में असल मुद्दे गायब है. लड़ाई अब व्यक्तिगत जा चुकी है, भाषा अमर्यादित हो चुकी है....महाराष्ट्र के सोलापुर में जब पुलिस ने ओवैसी को भड़काऊ बयान नहीं देने का नोटिस दिया, तो सियासत और गरम हो गई. ओवैसी ने आरोप लगाया कि कि जो मस्जिद में घुसकर मारने की धमकी देते हैं, उन्हें नोटिस नहीं दिया जा रहा, जो चुनाव को वोद जिहाद और धर्मयुद्ध बता रहे हैं उन्हें नोटिस नहीं दिया जा रहा...सिर्फ सलेक्टिव कार्रवाई हो रही है.
AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ने सीएम योगी के कटेंगे-बटेंगे वाले बयान पर बड़ा हमला किया है। अकबरुद्दीन ने कहा है कि, 'मैं सीएम योगी और पीएम मोदी का दुश्मन हूं'.
वक्फ बिल को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने फिर हमला बोला है. वक्फ बिल के जरिए मुसलमानों के हक छीनने की साजिश हो रही है. पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में बैठकर वक्फ बोर्ड पर कानून बनाएंगे. अब वक्फ को कोई एक्शन लेना है तो पीएम नरेंद्र मोदी से पूछना पड़ेगा.
Asaduddin Owaisi On Shimla Masjid Issue: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली इलाके में एक मस्जिद का निर्माण हुआ है. जिसको लेकर भारी बवाल जारी है. इस बीच असदुद्दीन ओवैसी और हिमाचल प्रदेश के मंत्री में जुबानी जंग छिड़ गई है.
Owaisi on MP Govt: हाल ही में मध्य प्रदेश में एक हिंदू शख्स ने मुस्लिम मुखालिफ बयानबाजी की. इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. इस मामले में एक मुस्लिम शख्स के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई हुई. ओवैसी ने इसकी मुखालफत की है.
Owaisi on Uttar Pradesh Government: हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश शासन के आदेश की तुलना हिटलर के शाशन से की है. उनका कहना है कि हिटलर के शासन में यहूदियों का बहिष्कार किया जाता था.
AIMIM सांसद ओवैसी के घर कुछ उपद्रवियों ने नेम प्लेट पर कालिख पोत दी. एक तरफ दिल्ली पानी-पानी हो रही थी तो दूसरी तऱफ 34 अशोक रोड स्थित असदुद्दीन ओवैसी के घर में बवाल मच गया. जिसके तार ओवैसी के जय फिलीस्तीन वाले नारे बयान से जुड़े हैं. आखिर भाईजान को जय फिलिस्तीन बोलना कैसे भारी पड़ गया. क्या है पूरा मामला औऱ इस पर ओवैसी का क्या कहना है. इस रिपोर्ट में देखिए.
Owaisi Home Video: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को X पर वीडियो शेयर कर दावा किया है कि दिल्ली स्थित उनके आवास पर अज्ञान बदमाशों ने स्याही फेंकी. उन्होंने वीडियो शेयर कर आरोप लगाया कि उनके दिल्ली स्थित आवास में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. मुख्य गेट के नेम प्लेट पर काली स्याही फेंकी गई. उन्होंने इस मामले में उन्होंने गृह मंत्री पर भी तंज कसा. देखें वीडियो