भागलपुर एयरपोर्ट के पास 845 मकानों पर संकट मंडरा रहा है. नोटिस के खिलाफ लोगों ने अश्विनी चौबे से मुलाकात की. इस पर चौबे ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि लोगों के हितों की रक्षा की जाएगी और किसी के घर पर कोई संकट नहीं आने दिया जाएगा.
अश्विनी चौबे ने पाकिस्तान पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि जो देश खून बहाने का काम करेगा, उसे भारत पानी नहीं दे सकता. खून बहाने वालों को पानी देना संभव नहीं है.
Ashwini Choubey News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार भाजपा के सीनियर नेता अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. चौबे ने दावा किया कि भरत तिवारी बाढ़ प्रभावित और गरीब परिवारों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते थे.
भोजपुर में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ ले लिया है. मुजफ्फरपुर पहुंचे बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इस एनकाउंटर पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसे पूरी तरह से 'साजिश के तहत की गई हत्या' बताया है.
Ashwini Choubey on Rahul Gandhi: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि राहुल गांधी की बात उनकी मां सोनिया गांधी भी नहीं सुनती हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपनी शादी के बारे में फैसला करना चाहिए. अगर शादी नहीं करनी है, तो इसकी सार्वजनिक घोषणा कर देनी चाहिए.
समस्तीपुर पहुंचे अश्विनी चौबे ने कहा कि 1980 से पहले आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को भी देश से बाहर करना जरूरी है. उन्होंने बिहार में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.
Ashwini Choubey on Ruchi Tiwari harassment: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण महिला यूट्यूबर पर यूजीसी के आड़ में मारपीट और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है. अब इस मामले पर पूर्व मंत्री अश्वनी चौबे भड़के गए हैं. उन्होंने भागलपुर में कहा कि महिला से जाति पूछकर मारा गया है. यह दर्दनाक है और कठोर कार्रवाई हो.
Bihar Assembly Elections 2025: भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने दावा किया कि बिहार चुनाव में NDA 180 से ज्यादा सीटें जीतकर 200 तक पहुंच सकता है. जनता विकास और सुशासन के नाम पर बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रही है, जिससे चुनाव का मुकाबला रोमांचक बन गया है.
दरभंगा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे ने चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा मुस्लिमों को सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि भाग्यविधाता मानती है. जनसंख्या नियंत्रण पर उन्होंने हिंदुओं से तीन या अधिक बच्चे पैदा करने की अपील की.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि घुसपैठ के कारण कुछ इलाकों में मुस्लिम आबादी असंतुलित रूप से बढ़ी है और इसका असर चुनावी परिणामों पर भी दिखता है. उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में नए और ईमानदार लोगों को मौका मिलना चाहिए.
Ashwini Kumar Choubey News: प्रशांत किशोर की ओर से सम्राट चौधरी पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने सम्राट को इस्तीफा देने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैं उन्हें यही सलाह दूंगा कि आडवाणी जी को देखो. पूर्वजों ने जो किया है उससे कुछ सीखो.
BJP Leader Ashwini Choubey Video: गयाजी के शेरघाटी में सोमवार को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमे पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे पहुंचे थे. स्वागत के बाद मंच लगी कुर्सी पर जैसे ही पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बैठने गए की वह गिर गए, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अश्विनी चौबे जैसे ही बैठने के लिए कुर्सी पर बैठने का प्रयास ही कर रहे थे तभी पीछे खड़े एक व्यक्ति ने कुर्सी को खींच लिया और वह गिर गए. इस दौरान मंच पर बैठे नेता हंसते नजर आए. रिपोर्ट: जय प्रकाश कुमार
Patna News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे बीजेपी की कार्य समिति की बैठक में शामिल होने के लिए ज्ञान भवन पहुंचे, लेकिन मंच पर जगह नहीं मिलने के कारण वे वापस लौट गए. हालांकि, अश्वनी चौबे ने कहा कि ऐसी बात नहीं है कि उन्हें जगह नहीं मिली, उनका खुद का कार्यक्रम है, जिसमें उन्हें जाना है. इसलिए वह निकल गए. देखें वीडियो.
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर में एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने राहुल गांधी को 'फतिंगा' करार दिया और कहा कि असली गांधी महात्मा गांधी थे, जो आज भी लोगों के पूज्य हैं. इसके साथ ही, उन्होंने गांधी परिवार और कांग्रेस के जाति जनगणना पर बदलते रुख पर सवाल उठाए.
पटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने तेजस्वी यादव की यात्रा पर निशाना साधते हुए इसे "धाक के तीन पात" करार दिया और कहा कि उन्हें बिहार की चिंता नहीं, बल्कि आराम की जरूरत है. उन्होंने बिहार में पुल गिरने की घटना पर सरकार को चेताया कि पुलों की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए और भ्रष्टाचार उजागर कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. तिरुपति मंदिर में प्रसाद को लेकर सनातन धर्म की आस्था को ठेस पहुंचने पर उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर चौबे ने कहा कि भारत का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा.
कैमूर: पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर चिंता जताई और विपक्ष पर निशाना साधा है. भभुआ के सर्किट हाउस में चौबे ने कहा, "बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे नरसंहार, मंदिर तोड़ने और बलात्कार की घटनाओं पर सेकुलर विपक्ष चुप क्यों है?" उन्होंने इस स्थिति को अत्यंत दुखद और शर्मनाक बताया. चौबे ने कहा कि भारत सरकार इस मुद्दे को लेकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आवाज उठाने के लिए तैयार है. उन्होंने मानव अधिकार संगठनों से तुरंत कार्रवाई की मांग की और कहा कि यदि आवश्यक हो, तो भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय तक जाएगी.
2025 का Bihar Assembly Election किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा इसको लेकर राजनीति खूब हो रही है. Opposition Leaders तंज भी कस रहे हैं. वहीं अब Cabinet Minister Chirag Paswan ने अपने बयान से स्थिति साफ कर दी है.चिराग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि CM Nitish Kumar के नेतृत्व में ही NDA बिहार में चुनाव लड़ेगा.
Ashwini Choubey: बीजेपी के सीनियर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बड़ा बयान सामने आया है. बीजेपी नेता के इस बयान से बिहार की सियासत गरमा गई है और एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है.
Ashwini Choubey: पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा अब चुनावी राजनीति से दूर रह समाजसेवा करूंगा. आग कहा कि मेरी इच्छा है आगे बीजेपी अकेले दम पर बिहार में लड़े और एनडीए का नेतृत्व करे, पार्टी में आयातित माल बर्दाश्त नहीं है.
Ashwini Choubey News: बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता और मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके अश्विनी चौबे को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया जा सकता है. सूत्रों के हवाले से आई खबर. ध्यान रहे कि बक्सर सीट पर सांसद रह चुके अश्विनी चौबे का लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट कट गया था जिसके बाद वो भावुक होते हुए भी नजर आए थे. ऐसे में ये खबर बेहद अहम है.
Ashwini Choubey on Indi Alliance: अश्विनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जो टकराएगा, वो चूर-चूर हो जाएगा. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का खात्मा होकर रहेगा. तेजस्वी यादव के बयान महंगाई बीजेपी की मां है और बेरोजगारी बाप है पर भी अश्विनी चौबे ने कटाक्ष किया है.
Ashwini Choubey attacked Mamata Banerjee: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने ममता बनर्जी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो बाहर से समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा कि पहले तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह तय करें. प्रधानमंत्री कौन बनेगा पप्पू लप्पू घप्पू और सप्पू, पहले तो यह तय करें. तेजस्वी यादव के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि महंगाई बीजेपी की मां है और बेरोजगारी बाप है. इस पर उन्होंने कहा कि उनके मां-बाप कौन है यह बताएं. जानिए और क्या कहा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने.